Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद:बरेली में युवाओं का प्रदर्शन, रिलीज रोकने की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर विवाद गहरा गया है। सोमवार को यादव समाज के युवाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने फिल्म के शीर्षक और कथित दृश्यों पर आपत्ति जताई। युवाओं का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की छवि को भ्रामक और अपमानजनक तरीके से प्रस्तुत किए जाने की आशंका है। उनका कहना था कि बिना उचित जांच के फिल्म रिलीज होने से जनभावनाएं आहत हो सकती हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और संबंधित प्राधिकारियों को अवगत कराने का आग्रह किया। उन्होंने आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि प्रदेश में शांति और सद्भाव बना रहे। इस प्रदर्शन में गौरव यादव, मनोज यादव, आकाश यादव, दीपक यादव, निखिल यादव, राजनेश यादव, अजय यादव सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू:दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया उद्घाटन, उद्योगों-श्रमिकों को मिलेगा लाभ
    Next Article
    नमो भारत के स्टेशनों पर 8000 से ज्यादा वाहन पार्किंग:मेरठ में ऐप के द्वारा मिल रही ट्रेन की जानकारी- स्टेशन पर बने ड्रॉप ऑफ जोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment