Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस संकट आरोपों पर मंत्री बोले- नहीं बुझने देंगे चूल्हे:मैनपुरी युद्ध से सभी देश प्रभावित, लेकिन भारत पर कम असर

    6 hours ago

    1

    0

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी दौरे के दौरान वैश्विक युद्ध जैसे हालात, गैस आपूर्ति और विपक्ष की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, जिसका असर ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ रहा है। मंत्री ने बताया कि भारत सरकार राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने में जुटी है, ताकि देश में किसी भी तरह की कमी न होने पाए। उन्होंने गैस की संभावित किल्लत को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों का असर पूरी दुनिया पर है, जिससे तेल, गैस और अन्य आयात-निर्यात व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि कई देश इस संकट से बुरी तरह प्रभावित हैं, लेकिन भारत सरकार लगातार वैकल्पिक स्रोतों से गैस और तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने में लगी है। सरकार प्रबंधन के स्तर पर भी हर संभव प्रयास कर रही है ताकि नागरिकों को प्राकृतिक संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जोर दिया कि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर का असर हर देश पर पड़ता है, लेकिन भारत सरकार का प्रयास है कि इसका प्रभाव देश पर न्यूनतम रहे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की पदयात्रा और उस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सनातन की भावना समझ में नहीं आएगी। मंत्री के अनुसार, सनातन और भारतीय जनता पार्टी एक-दूसरे के पर्याय हैं और भाजपा की नीतियां सनातन संस्कृति के अनुरूप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की राजनीति तुष्टीकरण के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए वे सनातन से जुड़ी भावनाओं और परंपराओं को नहीं समझ सकते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा:फिरोजाबाद में नर्सिंग होम में तोड़फोड़, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    मछली व्यापारी ने रिटायर्ड डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट:गोरखपुर में 8 दिन में 1.58 करोड़ हड़पे, ED का अधिकारी बनकर डराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment