Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडरों का बैकलॉग 45 हजार के पार:बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद ही मिल रहा सिलेंडर, 16 हजार सिलेंडरों की डेजी जरूरत

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। यहां गैस सिलेंडरों का बैकलॉग 45 हजार से अधिक हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बुकिंग के चार से पांच दिन बाद ही गैस सिलेंडर मिल पा रहा है। जिले में प्रतिदिन लगभग 16 हजार सिलेंडरों की आवश्यकता है, जबकि आपूर्ति केवल 12 हजार सिलेंडरों की हो रही है। गैस गोदामों और डिलीवरी प्वाइंट्स पर लंबी कतारें अब नहीं दिख रही हैं। शहरी क्षेत्रों में भीड़ में कुछ कमी आई है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। कई स्थानों पर उपभोक्ता घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं, क्योंकि समय पर गैस से भरे ट्रक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बुधवार को 12 मार्च तक की बुकिंग वाले सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 13 और 14 मार्च की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाए। इस गैस संकट से दिव्यांग उपभोक्ताओं को विशेष कठिनाई हो रही है। एक दिव्यांग व्यक्ति गैस लेने एजेंसी पहुंचा, लेकिन उसे बिना सिलेंडर के ही वापस लौटना पड़ा। कई उपभोक्ता बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गैस की कमी के कारण कई परिवार खाना पकाने के लिए लकड़ी या अन्य पारंपरिक ईंधनों का उपयोग करने को मजबूर हैं। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए गैस एजेंसियों को वितरण व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कस्तूरबा विद्यालयों और परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील प्रभावित न हो, इसके लिए गैस कंपनियों के अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। पूर्ति निरीक्षक होम डिलीवरी की जांच कर रहे हैं ताकि अनियमितताओं को रोका जा सके। हालांकि, बढ़ते बैकलॉग को कम करना अभी भी एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में सीडीओ का प्रयास लाया रंग:ओवरब्रिज निर्माण को शासन से मंजूरी, 113.5 करोड़ से शहर को जाम से मिलेगी राहत
    Next Article
    श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा को लेकर बागपत में प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment