Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में सीडीओ का प्रयास लाया रंग:ओवरब्रिज निर्माण को शासन से मंजूरी, 113.5 करोड़ से शहर को जाम से मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में शहर के बहुप्रतीक्षित कृष्णा टॉकीज ओवरब्रिज के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। लगभग 113.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी के कारण इस परियोजना को मंजूरी मिली है। यह ओवरब्रिज लंबे समय से शहरवासियों की प्रमुख मांग थी। इस ओवरब्रिज के बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके निर्माण के साथ ही संकटा देवी मंदिर से लालपुर बैरियर तक फोरलेन सड़क का निर्माण भी संभव हो सकेगा, जिससे शहर में आवागमन और सुगम होगा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस परियोजना को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि ओवरब्रिज बनने से न केवल जाम की समस्या समाप्त होगी, बल्कि शहर की यातायात और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर में दबंगों ने युवक को बीच सड़क पर पीटा:कहा- ज्यादा हीरो बनता है, जाम में कहासुनी के बाद हुई मारपीट
    Next Article
    गैस सिलेंडरों का बैकलॉग 45 हजार के पार:बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद ही मिल रहा सिलेंडर, 16 हजार सिलेंडरों की डेजी जरूरत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment