Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर खत्म तो चिंता क्यों?:अन्नू अवस्थी बोले- सत्तू और मट्ठा खाओ, उम्र बढ़ाओ और जानदार बन जाओ

    5 hours ago

    1

    0

    रसोई का बजट बिगड़ा हो, अचानक गैस का साथ छूट गया हो या फिर पेट की अपनी अंदरूनी 'गैस' ने जीना मुहाल कर रखा हो। इन दोनों ही मुश्किलों का एक रामबाण इलाज है। शहर के जाने-माने कलाकार अन्नू अवस्थी ने अपनी चिर-परिचित बेबाक शैली में एक ऐसा डाइट चार्ट पेश किया है, जिसे अपनाने के लिए आपको न तो चूल्हा जलाने की जरूरत है और न ही भारी-भरकम खर्च करने की। अन्नू अवस्थी ने कहा- अगर आपने अपनी रसोई में एक महीने के लिए गैस को आराम दे दिया और इन कच्ची और पौष्टिक चीजों पर भरोसा जताया, तो आपकी काया पलट जाएगी। उनके शब्दों में कहें तो, एक महीना ये सब खा लोगे तो उम्र बढ़ जाएगी और आप जानदार-शानदार शेर जैसे बन जाओगे। सत्तू का घोल और दही-मक्खन का मेल, न चूल्हा जलेगा, न सेहत बिगड़ेगी अन्नू अवस्थी ने कहा कि बिना गैस के भी आप राजसी भोजन का आनंद ले सकते हैं। वे कहते हैं कि दही को अच्छे से फेंटकर उसका मट्ठा तैयार करें और उसके साथ ताजा मक्खन और ब्रेड का सेवन करें। यह कॉम्बिनेशन पेट को ठंडक देने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है। वहीं, सत्तू को उन्होंने 'गरीबों का अमृत' बताया है। बाजार से सत्तू लाकर उसे पानी में घोलकर पिएं या फिर उसे हलवे की तरह गाढ़ा बनाकर खाएं। यह घंटों तक आपको भूख का अहसास नहीं होने देता और शरीर को फौलादी मजबूती देता है। भुना चना और लइया, स्वाद में लाजवाब, सेहत में बेमिसाल उन्होंने कहा- बिना किसी तामझाम के अगर सबसे हल्का और सुपाच्य नाश्ता कुछ है, तो वह है भुना हुआ चना और लइया यानी मुरमुरे। यह एक ऐसा देसी स्नैक है जिसे कहीं भी, कभी भी खाया जा सकता है। अगर मन थोड़ा चटपटा खाने का हो, तो लइया का इस्तेमाल कर घर पर ही स्वादिष्ट भेलपूरी तैयार की जा सकती है। इसके अलावा, अन्नू अवस्थी घर के बने शुद्ध चरणामृत के सेवन की भी सलाह देते हैं, जो शरीर को अंदरूनी शांति और शक्ति प्रदान करता है। सलाद और फ्रूट चाट से बढ़ेगी चमक, अंकुरित अनाज देगा ताकत सेहत सुधारने के लिए उन्होंने कच्ची सब्जियों और फलों के महत्व पर विशेष जोर दिया है। मूली, ककड़ी, गाजर और चुकंदर को काटकर बनाया गया सलाद और केला, संतरा, खीरा, अमरूद व सेब जैसी चीजों से तैयार फ्रूट चाट शरीर को जरूरी विटामिन्स की पूर्ति करते हैं। अन्नू अवस्थी की नजर में असली ताकत का राज 'अंकुरित अनाज' में छिपा है। रात को चने या अन्य दालों को भिगो दें और सुबह उठकर इन स्प्राउट्स का सेवन करें। यह डाइट न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है बल्कि चेहरे पर एक अलग ही ओज और चमक लाती है। कुल मिलाकर, यह 'नो कुकिंग' डाइट प्लान आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और पेट की बीमारियों से बचने का सबसे सस्ता और सटीक नुस्खा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतारें:महिला ने कहा- ओटीपी के बावजूद नहीं मिला सिलेंडर
    Next Article
    शाहजहांपुर में SI भर्ती परीक्षा संपन्न, मिलीजुली प्रतिक्रिया:अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया, जीएस करने वालों की उम्मीद ज्यादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment