Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला से बेरहमी से मारपीट:वीडियो वायरल होने से हड़कंप, RPF ने शुरू की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    गीता जयंती एक्सप्रेस के कोच में महिला यात्री से बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में महिला को फर्श पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर महिला का अन्य यात्रियों से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मारपीट तक पहुंच गया। वायरल फुटेज में महिला फर्श पर गिरी हुई दिख रही है और कुछ लोग लगातार उस पर हमला कर रहे हैं। कोच में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर महिला का अन्य यात्रियों से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मारपीट तक पहुंच गया। वायरल फुटेज में महिला फर्श पर गिरी हुई दिख रही है और कुछ लोग लगातार उस पर हमला कर रहे हैं। कोच में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान महिला को बचाने आए एक अन्य यात्री के साथ भी मारपीट का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा तंत्र अलर्ट हो गया है। झांसी से लेकर आगरा मंडल तक के अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं। RPF ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रेन के संबंधित कोच के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान और विवाद की असली वजह सामने आ सके। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षा बलों की मौजूदगी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में विकास परियोजनाओं की समीक्षा:DM ने 15 सितंबर तक रिजर्व पुलिस लाइन का काम पूरा करने के दिए निर्देश
    Next Article
    जमीन विवाद में युवक के सिर पर लाठी-डंडों से हमला:पांच पर केस दर्ज, देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment