Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में युवक के सिर पर लाठी-डंडों से हमला:पांच पर केस दर्ज, देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर हमला किया गया। आरोप है कि पांच लोगों ने युवक के सिर पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से वार किया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। डुमरी गांव निवासी पूनम सिंह ने बताया कि 6 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे उनका बेटा सूर्य प्रताप सिंह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का शुभम सिंह उर्फ लड्डू सिंह अपने साथ किशन त्रिपाठी, अंश सिंह, अफजल अंसारी और हमजा सिद्दीकी को लेकर वहां पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सूर्य प्रताप को मारने के लिए उकसाया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर सूर्य प्रताप के सिर पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पूनम सिंह ने बताया कि शुभम सिंह उर्फ लड्डू सिंह से उनका पुराना जमीन विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है। परिजनों ने घायल सूर्य प्रताप को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला से बेरहमी से मारपीट:वीडियो वायरल होने से हड़कंप, RPF ने शुरू की जांच
    Next Article
    बहराइच में तेंदुए के हमले से बच्चे की मौत:घटनास्थल पर पिंजरा और रोशनी लगाई, ग्रामीणों की मांग पर लगाई लाइटें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment