Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे:कोहना में ग्रामीणों के जुटने पर हवाई फायरिंग करके भागे आरोपी, 5 अरेस्ट

    16 hours ago

    2

    0

    कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। हमले में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर गांव के पास गेट नंबर-10 पर हुई घटना पुराना कानपुर के मछुआ नगर निवासी शुभम उर्फ माका ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपने चचेरे भाई अभिषेक के साथ रामपुर गांव स्थित गंगा बैराज के गेट नंबर-10 के पास मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान रामपुर गांव के बेटू, विशाल, आकाश, अंशू, गोपी और रमन समेत 30 से 40 लोग वहां पहुंच गए और मछली पकड़ने का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगे। दोबारा मछली पकड़ने पर जान से मारने की धमकी पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने दोबारा मछली पकड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उन्होंने शुभम और अभिषेक पर लोहे की रॉड तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार सूचना पर पहुंची कोहना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि शुभम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस टीम पर भी हमला कर चुका है मुख्य आरोपी ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और मछली पकड़ने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारपीट की घटनाएं भी करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, होली के दौरान आरोपी आकाश निषाद नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी उसने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया था। उस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का स्वागत:MLA शलभ मणि बोले- संगठन को समर्पित कार्यकर्ता मिला, JCB पर चढ़कर अभिनंदन स्वीकार किया
    Next Article
    गेंदा फूल सूंघाकर बच्चों की मौत का भय दिखाया:रावतपुर में महिला से हजारों की नकदी-जेवर की ठगी, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment