Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवा में 400 लोगों ने की घर वापसी:गोवेश्वर महादेव की स्थापना महोत्सव में अपनाया हिंदू धर्म, अयोध्या के महंत ज्ञानदास रहे मौजूद

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या की आध्यात्मिक चेतना का प्रभाव पूरे विश्व में बढ़ रहा है। गोवा के सागर तट पर संत समागम हिंदू चेतना का गवाह बना। जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य नाणेज धाम के सानिध्य में गोवा स्थित श्री गोवेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 400 परिवारों ने घर वापसी की। गोवा में 15 फरवरी को हुए इस समारोह में 40 परिवारों के साथ 400 लोगों की घर वापसी कराते हुए सनातन परंपरा में विश्वास जताने पर पुनः हिंदू धर्म में दीक्षित किया गया। और उनको सनातन का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व धर्मसम्राट महंत ज्ञानदास ने की। उनके नेतृत्व में संपन्न इस आयोजन ने अयोध्या और गोवा के बीच आध्यात्मिक सेतु का कार्य किया। महंत ज्ञानदास ने बतौर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के रूप में करीब 12 साल तक सनातन संस्कृति को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभाई। सुलह-समझौता के माध्यम से अयोध्या मेंअयोध्या विवाद के समाधान के लिए भी प्रयास किया था। एक लाख से ज्यादा यूनिट दान की हुई रक्त और 100 शरीर का दान समर्पित किया गया गोवा में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और अग्निहोत्र के बीच शिवलिंग की विधिवत प्रतिष्ठा की गई। इसी अनुष्ठान के दौरान लोगों की घर वापसी कराई गई।एक लाख से ज्यादा यूनिट दान की हुई रक्त और एक सौ के करीब शरीर का दान समर्पित किया गया। महंत ज्ञानदास के उत्तराधिकारी और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय महंत संजय दास ने बताया कि इस आयोजन में रामानंदी परंपरा के प्रमुख वैष्णव अखाड़ों के श्रीमहंत, सचिवगण, चतुर संप्रदाय के संत-महंत और देश के विभिन्न भागों से आए धर्माचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अयोध्या से निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महंत माधव दास, महंत डॉ महेश दास, महंत रामकुमार दास, महंत सत्यदेव दास, महंत राजेश दास, महंत हेमंत दास सहित स सैकड़ों की संख्या में धर्माचार्य इस आयोजन में प्रमुख रूप से शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में मैक्स पिकअप ने दो शिक्षकों को रौंदा:रिटायर्ड शिक्षक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; मॉर्निंग वॉक से लौटते समय कुचला
    Next Article
    बरेली में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, बाइक क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment