Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोविंद नगर के साई विला अपार्टमेंट में भीषण आग:गैस गीजर से हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू

    4 hours ago

    1

    0

    गोविंद नगर स्थित साई विला अपार्टमेंट के 5वें फ्लोर में सोमवार तड़के गैस गीजर में शार्ट–सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने रूफ टॉप को अपनी चपेट में ले लिया, देखते ही देखते विकराल लपटें उठने लगी। इलाकाई लोगों ने गोविंद नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी पर 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। गैस गीजर में शार्ट सर्किट से हुआ हादसा सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि गोविंद नगर आर ब्लॉक स्थित साई विला अपार्टमेंट में राजकुमार अपने परिवार के साथ 5वें फ्लोर में रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे उनके गैस गीजर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने फ्लैट समेत रूफ टॉप को अपनी जद में ले लिया। ऊंची–ऊंची लपटें उठती देख इलाकाई लोगों ने फजलगंज स्थित मिनी कंट्रोल रुम में सूचना दी। जानकारी पर फजलगंज व किदवई नगर फायर स्टेशन से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, आग से फ्लैट में नुकसान हुआ है, जिसका आंकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल नेजा मेला- अनुमति पर आज इलाहाबाद HC में सुनवाई:प्रशासन ने कहा था- देश को लूटने वाले के नाम पर मेला राष्ट्रद्रोह, निचली अदालत में मामला विचाराधीन
    Next Article
    Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, राजस्थान से 6 नए आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment