Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाय को टक्कर मारने पर सरकारी डॉक्टर को पीटा:बदायूं में भीड़ ने स्कॉर्पियो से खींचकर थप्पड़-घूसे मारे, कपड़े फाड़े; गाड़ी तोड़ी

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं में मंगलवार दोपहर 2 बजे सरकारी डॉक्टर की स्कॉर्पियो की टक्कर से एक गाय घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ आक्रोशित हो गई। लोगों ने स्कॉर्पियो चला रहे डॉक्टर को गाड़ी से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। उसको जमकर थप्पड़ और घूसे मारे। डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए। वह हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। इस दौरान भीड़ ने डॉक्टर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को भीड़ से छुड़ाकर अपनी गाड़ी से थाने ले गई। डॉक्टर की स्कॉर्पियो को भी थाने में खड़ा करा दिया गया। इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग डॉक्टर से मारपीट करते दिख रहे हैं। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला… बरेली में रहने वाले डॉ. राहुल सिद्धार्थ उसावां कस्बे की CHC में एमओआईसी (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) हैं। वह मई से मेडिकल लीव पर चल रहे थे। आज ही ड्यूटी पर लौटे थे। विभागीय प्रक्रिया के तहत सीएमओ के सामने उपस्थित होकर उन्होंने जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू की थी। डॉक्टर सिद्धार्थ मंगलवार दोपहर अपनी स्कॉर्पियो से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे म्याऊं कस्बे के पास अचानक गाड़ी के सामने एक गाय आ गई। डॉक्टर की गाड़ी गाय से टकरा गई। इसमें गाय को काफी चोट लग गई। ईंट-डंडे मारकर गाड़ी के शीशे तोड़े हादसा होते ही मौके पर भीड़ लग गई। गाय के मुंह से खून बह रहा था। वह दर्द से कराह रही थी। यह देखकर लोग आगबबूला हो गए। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और डॉक्टर को गाड़ी से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। डॉक्टर हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन लोग नहीं रुके और डॉक्टर को पीटते रहे। लोगों ने उनकी स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की। ईंट और डंडे मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, पुलिस की मौजूदगी में भी कुछ लोग डॉक्टर के साथ खींचतान करते रहे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाकर अपने साथ लिया। अलापुर एसएचओ माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। डॉक्टर से बातचीत की जा रही है। वहीं, सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि डॉ. राहुल सिद्धार्थ पहले एमओआईसी के पद पर तैनात थे। पिछले कुछ महीनों से मेडिकल लीव पर चल रहे हैं। पीएमएस ने की निंदा: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (PMS) के पदाधिकारियों ने इस घटना की निंदा की है। सचिव डॉ. मोहित यादव ने कहा कि हादसा कहीं भी किसी के साथ हो सकता है। भीड़ को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई है, जिससे भविष्य में ऐसी घटना किसी के साथ न हो। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें- अतीक के करीबियों ने टोल गेट तोड़ा, दबंगई का CCTV, प्रयागराज में उमर के काफिले की गाड़ियों ने पुलिसवालों को कुचलना चाहा, रील बनाई माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से जुड़ा एक और विवाद सुर्खियों में है। उमर के करीबियों ने टोल प्लाजा पर दबंगई और गुंडई दिखाई, जिसका CCTV सामने आया है। असल में अतीक के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए लखनऊ जेल से उमर को प्रयागराज लाया जा रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राममंदिर का CEO बनने पहुंचे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, पीजी में 19 साल की लड़की की हत्या, बाइक चुराने से पहले खूब नाचा चोर
    Next Article
    69 हजार शिक्षक–भर्ती मामले में SC ने नोडल काउंसलर हटाए:कोर्ट 8-10 सितंबर को केस को तीन कैटेगरी में बांटकर करेगी फाइनल सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment