Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, 15 हजार आबादी प्रभावित:गोंडा में खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, 20 मजरे बाढ़ की चपेट में

    8 hours ago

    1

    0

    गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के 20 मजरों की करीब 15 हजार आबादी प्रभावित हुई है। गांवों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर 106.570 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर है। कुल 3,41,857 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। इसमें गिरजा बैराज से 2,06,553 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,35,054 क्यूसेक और सरयू बैराज से 250 क्यूसेक पानी शामिल है। हालांकि, पानी के डिस्चार्ज में कमी आई है। तरबगंज तहसील की ऐली परसौली ग्राम पंचायत के तीन मजरे बाढ़ से प्रभावित हैं। प्राथमिक विद्यालय गोड़ियाना भी जलमग्न हो गया है। गोड़ियाना, तेलमहन पुरवा, नौबस्तन पुरवा और लोनियन पुरवा के रास्तों पर पानी भर गया है। इसी तहसील के गढ़ी, जबरनगर, परास और बहादुरपुर के 10 मजरे भी बाढ़ की चपेट में हैं। यहां सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है। देखें, 6 तस्वीरें… दत्तनगर, साकीपुर, ब्योंदा माझा, गोकुला, माझाराठ और दुर्गागंज सहित दर्जनभर गांवों के दो दर्जन से अधिक मजरों में भी पानी घुस गया है। नदी किनारे स्थित ऐली परसौली गांव सबसे अधिक प्रभावित है। यहां कई पक्के और अस्थाई मकान नदी की कटान की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों के लोगों के लिए नावों की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी प्रभावित गांवों में पहुंचकर लंच पैकेट और तिरपाल वितरित कर रहे हैं। अब तक 10 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। नेपाल की बारिश से बढ़ रहा नदी का जलस्तर गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर गोंडा में बढ़ रहा है। वर्तमान में करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित है और शाम तक प्रभावित आबादी बढ़ सकती है। गांवों की ओर पानी बढ़ना शुरू हो गया है और कई मार्गों पर पानी आ गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था। सभी प्रभावित गांवों में पहले से नावों की व्यवस्था की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में भीषण जाम,4 किमी तक वाहनों की कतारें:लाकड़ी चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल में फेल साबित हो रही यातायात पुलिस
    Next Article
    शादी के 2 साल बाद विवाहिता की मौत:फिरोजाबाद में फांसी से लटका मिला शव, ससुराल पक्ष के लोग फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment