Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में भीषण जाम,4 किमी तक वाहनों की कतारें:लाकड़ी चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल में फेल साबित हो रही यातायात पुलिस

    8 hours ago

    1

    0

    महानगर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार लाकड़ी चौराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। पुलिस और प्रशासन के दावों के विपरीत, इस चौराहे पर हर रोज लगने वाला भीषण जाम स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए नासूर बन चुका है। सोमवार रात को भी यहां स्थिति बेहद बेहद खराब हो गई, जब साईं अस्पताल से लेकर जीरो प्वाइंट तक करीब 4 किलोमीटर लंबा वाहनों का रेला लग गया। घंटों तक लोग इस भीषण जाम में फंसे रहे और गाड़ियां रेंगती नजर आईं। सोमवार रात को लगे इस महाजाम का सबसे बुरा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा। साईं अस्पताल के पास जाम की स्थिति इतनी विकट थी कि मरीजों को लेकर आ रही कई एंबुलेंस भी इसमें फंस गईं। काफी देर तक एंबुलेंस के सायरन गूंजते रहे, लेकिन वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। तीमारदारों को अपने मरीजों की जान की फिक्र सताने लगी और कई लोग गाड़ियों से उतरकर खुद ही रास्ता साफ कराने की कोशिश करते दिखे। स्थानीय निवासियों और नियमित राहगीरों का कहना है कि लाकड़ी चौराहे पर जाम अब किसी एक दिन की नहीं, बल्कि हर रोज की कहानी बन चुका है। चौराहे पर यातायात नियमों का पालन न होना, बेतरतीब ढंग से दौड़ते ई-रिक्शा और डग्गामार वाहन इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। सोमवार रात को भी चौराहे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम ध्वस्त हो गए। गांगन नदी पर बन रहे पुल की वजह से पुल की एक साइड का बंद होना भी इसकी वजह है। इसके बाद कांवड़ यात्रियों के लिए भी मार्ग के एक हिस्से को रिजर्व करने की वजह से जाम के हालात बन रहे हैं। मझोली चौराहे पर खोले गए कट की वजह से भी दिल्ली रोड पर हर वक्त जाम के हालात बन रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन में गौकशी की तैयारी, मुठभेड़ में 4 गौतस्कर गिरफ्तार:पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो के पैर में लगी गोली, वध के उपकरण और सांड बरामद
    Next Article
    घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, 15 हजार आबादी प्रभावित:गोंडा में खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, 20 मजरे बाढ़ की चपेट में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment