Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घुइसरनाथ धाम में डीएम-एसपी ने व्यवस्था का जायजा लिया:कहा- महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता, सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

    14 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि और शनिवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव की तैयारियों का शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत में अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा घुइसरनाथ के दर्शन किए। जिलाधिकारी ने मंदिर के मुख्य परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने महिला श्रद्धालुओं के सुव्यवस्थित दर्शन और जलाभिषेक हेतु लालगंज सीओ को निर्देशित किया। डीएम और एसपी ने सई नदी तट से दर्शन के लिए आने वाले पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने महोत्सव के दौरान मंदिर से सटे क्षेत्र में दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा सागर में जल स्तर का भी जायजा लिया। इसके उपरांत, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सई नदी घाट पहुंचे। सई के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए, श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान के लिए नदी में खतरे के निशान तक बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नावों और गोताखोरों को अलर्ट पर रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सई तट पर जमा बालू पर एसडीएम से नाराजगी व्यक्त करते हुए घाट को पूरी तरह साफ-सुथरा रखने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सांस्कृतिक रंगमंच तथा दर्शक दीर्घा में भी सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लालगंज एसडीएम को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विकास प्रदर्शनी के लिए समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात, डीएम और एसपी ने सई नदी पर बने पैदल सेतु से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सई पुल से मछलियों को लाई भी परोसी। बाद में, अधिकारियों ने लालगंज-सांगीपुर हाईवे पर देउम चौराहे और डभियार पेयजल टंकी के समीप वाहनों के डायवर्जन का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों वाहन स्टैंड पर भी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया। आयोजन समिति की ओर से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 60 लाख के साइबर फ्राड में एक गिरफ्तार:ठगों को प्रोवाइड कराता था खाता, देशभर में दर्ज है 15 शिकायत
    Next Article
    महिला से मारपीट, गोली मारने की धमकी, VIDEO:जमीनी विवाद में किया हमला, पीड़िता ने डीजीपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment