Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर से लापता बच्ची का 3 घंटे बाद मिला शव:बुलंदशहर के जहांगीराबाद में ग्रामीणों ने ट्यूबवेल में संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता देखा

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक 5 वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल में तैरता मिला है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बच्ची खाना खाने के बाद घर से लापता हो गई थी। दोपहर 2 बजे खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने शव को देखा। इसके बाद तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है। घटना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के नबीनगर गांव की है। जानिए पूरा मामला… मृतक की पहचान तबस्सुम (5) पिता आकिल निवासी नबीनगर के रूप में हुई है। सुबह 11 बजे वह अपने घर से खाना खाने के बाद लापता हो गई थी। परिजन तलाश में जुटे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने तबस्सुम के शव को ट्यूबवेल में तैरता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। टीम मौके पर साक्ष्यों को जुटा रही है। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया- पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सुबह से भीषण जाम, वाहन रेंगे, एंबुलेंस फंसी:हैलट पुल से मोतीझील चौराहे तक 2km रास्ता तय करने में 30 मिनट लग रहे
    Next Article
    सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेमी ऊपर:तटवर्ती गांवों में बढ़ा कटान का खतरा, कई मकान जद में आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment