Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से भीषण जाम, वाहन रेंगे, एंबुलेंस फंसी:हैलट पुल से मोतीझील चौराहे तक 2km रास्ता तय करने में 30 मिनट लग रहे

    2 hours ago

    1

    0

    मंगलवार सुबह 10 बजे से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही उमस भरी गर्मी के बीच शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। भीषण जाम में फंसने की वजह से दो किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को 30 मिनट का ज्यादा का समय लग गया। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो फजलगंज से मेडिकल कालेज पुल आने के दौरान कई जगह जाम लगा, जिससे पुल पर वाहनों की कतारें लग गईं। पहले देखिए दो तस्वीरें… हैलट में होमगार्डों के भरोसे छोड़ी ट्रैफिक व्यवस्था वहीं मोतीझील से फजलगंज आने के दौरान हैलट अस्पताल और मेडिकल कालेज पुल और गोल चौराहे से रावतपुर तक भीषण जाम लग गया। हैलट अस्पताल के बाहर जाम में फंसकर कई एंबुलेंस चीखती रहीं, लेकिन उन्हें निकलने का रास्ता नहीं मिला। हैलट के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैलट पुल के नीचे आराम फरमाते दिखे, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था होमगार्डों के भरोसे छोड़ दी गई। वहीं गोविदपुरी से नंदलाल और चावला चौराहे की ओर, विजय नगर, अफीमकोठी, जरीब चौकी, झकरकटी पुल और टाटमिल चौराहे पर यातायात फंसा रहा। पहले निकलने की होड़ में वाहन सवारों ने आमने सामने वाहन फंसा दिये। जिससे वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से ठहर गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को चौतरफा मशक्कत करनी पड़ी। फजलगंज से बड़ौदा चौराहे के बीच लगी वाहनों की कतारें प्रमुख चौराहों के जाम से बचने के लिए लोगों ने गलियों से होते हुए निकलने का प्रयास किया तो वाहनों के दबाव से यहां पर भी जाम लग गया। जिससे गड़रियनपुरवा से होकर बड़ौदा चौराहे को जाने वाली सड़क, दादा नगर क्रासिंग के पास से कालोनी होकर नटराज की तिराहे पर निकलने वाले मार्ग, डीबीएस कालेज रोड, गोविदपुरी पुल पर फजलगंज की ओर, फजलगंज से बड़ौदा चौराहे के बीच वाहनों की कतारें लग गई। जरीब चौकी क्रासिग के पास जाम लगने के चलते सीसामऊ और पीरोड की ओर से जीटी रोड पर आने वाले वाहन भी फंस गए। रोडवेज बसों के बस अड्डे से निकलने और आने पर टाटमिल चौराहे पर चौतरफा यातायात का दबाव बढ़ा। इसके साथ ही चावला मार्केट,नंदलाल चौराहा और गोविंदपुरी नए पुल पर भी भीषण जाम की स्थिति रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में सपा छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन:महिला अपराध पर सरकार को घेरा, पुलिस छात्रों को टांग कर ले गई
    Next Article
    घर से लापता बच्ची का 3 घंटे बाद मिला शव:बुलंदशहर के जहांगीराबाद में ग्रामीणों ने ट्यूबवेल में संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment