Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर से निकली दो युवतियों को परिजनों ने पकड़ा:फिरोजाबाद में साथ रहने की जिद पर अड़ीं, पहले भी हो चुकी हैं फरार

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब 18 वर्षीय दो युवतियां घर से निकलकर साथ रहने के इरादे से जा रही थीं। परिजनों ने दोनों को थाना उत्तर के पास ही पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक कहासुनी और तनाव की स्थिति बनी रही। परिजनों के मुताबिक, दोनों युवतियों के बीच लंबे समय से घनिष्ठ संबंध हैं और वे एक साथ रहना चाहती हैं। लगभग तीन महीने पहले भी वे घर से निकलकर हरियाणा चली गई थीं। उस समय उत्तर प्रदेश में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उन्हें बरामद कर परिवार को सौंप दिया था। पिछली घटना के बाद, एक युवती को उसके परिजनों ने रिश्तेदारी में भेज दिया था। वह दो दिन पहले ही फिरोजाबाद लौटी थी। परिवार वालों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दोनों युवतियां फिर घर से निकल गईं। आशंका होने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और थाना उत्तर क्षेत्र के पास ही उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने मौके पर हंगामा किया। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं और एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं हैं। इस मामले पर इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इस प्रकार का कोई मामला उनके संज्ञान में औपचारिक रूप से नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत मिलती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामला पारिवारिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, दोनों युवतियों के रुख को देखते हुए स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैफिक सिपाही से मारपीट करने वाले आरोपी पकडे़:थाने में कान पकड़कर माफी मांगते दिखे, पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article
    रायबरेली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घटनास्थल से पेट्रोल, फटा पर्स और घर के बाहर टूटा मोबाइल पुलिस ने किया बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment