Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घटनास्थल से पेट्रोल, फटा पर्स और घर के बाहर टूटा मोबाइल पुलिस ने किया बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे हसऊ मजरे गौरा हरदो गांव में संदीप कुमार नामक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक संदीप के पिता बाबूलाल और छोटा भाई चंडीगढ़ में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं और इस समय वहीं हैं। गांव के सोनू दीक्षित ने बताया कि संदीप दिल्ली में शटरिंग का काम करता था और तीन दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। राजेंद्र कुमार के अनुसार, संदीप ने अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त मां को रिश्तेदार के घर भेजने की बात कही और फिर घर के अंदर जाकर फांसी लगा ली। युवक की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि संदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस को घटनास्थल से पेट्रोल के छिड़काव के निशान, एक फटा हुआ पर्स और टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि संदीप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह मामूली बातों पर भी गुस्सा हो जाता था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर से निकली दो युवतियों को परिजनों ने पकड़ा:फिरोजाबाद में साथ रहने की जिद पर अड़ीं, पहले भी हो चुकी हैं फरार
    Next Article
    डॉक्टर ने रोजे के दौरान सेहतमंद रहने के टिप्स दिए:बोले- सहरी और इफ्तार में बरतें सावधानी, नहीं होगी कमजोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment