Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में 663 जगहों पर जली होलिका:संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात, रात 1 बजे होलिका दहन हुआ

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर सर्किल क्षेत्र में 663 स्थानों पर सोमवार देर रात करीब एक बजे विधि-विधान से होलिका दहन सम्पन्न हुआ। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी में दहन कराया गया। क्षेत्र में पुलिस ने लगातार पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। साथ ही नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और वाहन सीज करने की चेतावनी दी गई। थानावार आंकड़ा: गांव-गांव गठित हुई समितियां घाटमपुर थाना क्षेत्र में 137, सजेती में 109, साढ़ में 156, रेउना में 82, बिधनू में 100 और सेन पश्चिम पारा में 79 स्थानों पर होलिका दहन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। पुलिस ने पूर्व में ही ग्राम प्रधानों और पुलिस मित्रों को शामिल कर समितियों का गठन किया था, जिन्हें निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। फाग गायन के बीच लोगों ने होलिका दहन किया और डीजे की धुन पर युवाओं की टोलियां झूमती नजर आईं। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सभी स्थानों पर दहन सकुशल सम्पन्न कराया गया है तथा अराजक तत्वों को पहले ही पाबंद कर दिया गया था। गांवों में घर-घर जली होलिका, अवैध शराब पर सख्ती नगर व तहसील क्षेत्र के गांवों में लोगों ने होलिका की अग्नि घर लाकर पूजा-अर्चना की और परंपरा अनुसार दहन किया। एसीपी ने बताया कि होली के मद्देनजर देशी, अंग्रेजी और बीयर के ठेकों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध और जहरीली शराब बेचने वालों पर नजर रखने के लिए टीमें सक्रिय हैं। पुलिस ने आमजन से सूचना देने की अपील करते हुए नाम गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऊंचाहार वार्ड 4 में गंदगी, नालियों का पानी सड़कों पर:अधूरे निर्माण से लोग परेशान, नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    बाराबंकी में तिलक समारोह में युवक ने की हर्ष फायरिंग:लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment