Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में 492 बुजुगओं को मिले सहायक उपकरण:सांसद अनूप प्रधान और दो विधायकों ने दिए 2,656 उपकरण

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार दोपहर कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 492 बुजुर्ग नागरिकों को 2,656 सहायक उपकरण दिए गए। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाया और समारोह का शुभारंभ किया। विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और अपना दल के जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत भी उपस्थित थे। डीएम अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और सीडीओ पी.एन. दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत पौध भेंट कर किया। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि यह शिविर सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और एलिम्को की कोशिशों का परिणाम है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी योजना की सफलता तभी संभव है, जब पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें समय पर लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों के काम की सराहना की। कुल 2,656 उपकरण बांटे गए, जिनमें 288 फोल्डिंग व्हील चेयर, 451 वॉकिंग स्टिक, 270 श्रवण यंत्र, 05 सर्वाइकल कॉलर, 116 कुर्सी युक्त कमोड, 24 फोल्डेबल वॉकर, 852 घुटने की बेल्ट, 468 कमर की बेल्ट, 163 कुशन युक्त तकिए, 13 स्पाइनल सपोर्ट और 06 बैसाखियां शामिल थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म-पॉक्सो आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा:प्रयागराज में पूर्व चेयरमैन के बेटे के आवास पर पुलिस ने मुनादी कराई
    Next Article
    घाटमपुर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक:महिला दरोगा नेहा बोलीं- कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दें, गुड टच और बैड टच बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment