Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर तहसील दिवस में गूंजा मुआवजे का मुद्दा:एलिवेटेड हाईवे भू-अधिग्रहण पर बाजार मूल्य की मांग, अधिकारियों ने निस्तारण करने के दिए निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर तहसील सभागार में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीएम राजेश कुमार और तहसीलदार अंकिता पाठक ने उपस्थित फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहसील दिवस में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित एलिवेटेड हाईवे परियोजना के तहत 46 गांवों में सर्किल रेट पर किए जा रहे भू-अधिग्रहण का विरोध जताया। किसानों ने मांग की कि उन्हें सर्किल रेट के बजाय बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा दिया जाए। उनका कहना था कि मौजूदा सर्किल रेट जमीन की वास्तविक कीमत से काफी कम है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इस पर अधिकारियों ने किसानों को अपनी आपत्तियां लिखित रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। तहसील दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 फिट गहराई से दो किशोरियों के शव बरामद:हरदोई में 24 घंटे बाद SDRF ने तालाब से निकाले, गांव में शोक
    Next Article
    जैकी श्रॉफ ने नूतन की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:एक्टर ने दिवंगत एक्ट्रेस की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर उन्हें किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment