Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Goa में गठबंधन के बाद Vijay Sardesai के घर पहुंचे Arvind Kejriwal

    6 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने नए सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विजय सरदेसाई के पैतृक घर का दौरा किया। रविवार को आप और जीएफपी ने तटीय राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव पूर्व गठबंधन ‘गोवा फर्स्ट’ की घोषणा की। दोनों नेताओं ने इसे मतदाताओं के लिए भाजपा और कांग्रेस से इतर विकल्प बताया।उत्तरी गोवा के पोंडा शहर के पास सवाईवेरेम गांव स्थित सरदेसाई के घर का दौरा करने के बाद केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि गठबंधन की शुरुआत भगवान गणेश के आशीर्वाद से हुई है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘जो लोग भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से परेशान हैं, उन्हें ‘गोवा फर्स्ट’ के रूप में एक विकल्प मिलेगा। यह एक भरोसेमंद और ईमानदार विकल्प है।हम गोवा के लोगों के लिए एक योजना बनाएंगे और आगे आएंगे। हम जल्द ही सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे।’’ सरदेसाई ने कहा कि आप-जीएफपी गठबंधन एक व्यावहारिक विकल्प है और राज्य में यह पहला ऐसा मोर्चा है जो लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देगा। उन्होंने दशकों से राज्य में जारी दल-बदल की घटनाओं पर अफ़सोस जताते हुए कहा, ‘‘हमने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि वे दोबारा दल-बदल न होने दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UCC पर Sanjay Jha जल्द मिलेंगे Amit Shah से, 14 सितंबर की रात तक की मुख्य खबरें
    Next Article
    Maharashtra के सबसे अमीर MLA Parag Shah ने Ghatkopar की सड़कों पर भिखारी बनकर मांगा दान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment