Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Goa voter list: छूटे 97 मतदाताओं में 88 के Form-6 आवेदन स्वीकार, CEO ने दी जानकारी

    5 minutes ago

    1

    0

    पणजी, दो अक्टूबर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि छूटे हुए 97 मतदाताओं में से 88 ने पहले ही फॉर्म-6 दाखिल कर दिया है और उनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, फॉर्म-6 वह आवेदन पत्र है जिसका इस्तेमाल पात्र नागरिक मतदाता सूची में नए मतदाता के रूप में अपना नाम शामिल कराने के लिए करते हैं। गोवा के सीईओ ने बृहस्पतिवार को छूटे हुए 97 मामलों की स्थिति रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि 88 लोगों ने ‘फॉर्म-6’ भरा है और उनके फॉर्म स्वीकार कर लिए गए हैं, जबकि तीन लोग पुर्तगाली पासपोर्ट धारक हैं और छह मतदाता ‘‘अभी भारत से बाहर’’ हैं।गोवा के सीईओ ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा है, ‘‘जो मतदाता अभी भारत से बाहर हैं, उनसे संबंधित अधिकारी आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संपर्क स्थापित करने और बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।’’ गोवा के इन मतदाताओं के नाम सूची से बाहर रह जाने का मामला उस समय चर्चा में आया था जब ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में कहा गया कि इन सत्यापित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़े जा सके क्योंकि ईसीआई का सॉफ्टवेयर इस बदलाव को दर्ज करने की अनुमति नहीं दे रहा था। इससे पहले, गोवा के सीईओ ने कहा था कि बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने फरवरी 2026 में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची से बाहर रह गए इन 97 मतदाताओं के घरों का अलग-अलग दौरा किया था, ताकि फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया पूरी कराने में मदद की जा सके। बृहस्पतिवार को एक अन्य पोस्ट में गोवा के सीईओ के कार्यालय ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद वह राज्य में छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाएगा।उन्होंने कहा, ‘‘सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस विकल्प का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP Polls 2027: खुद 350 सीटों पर लड़ेगी SP, Congress को 55 सीटें देने का रखा प्रस्ताव
    Next Article
    Delhi Metro: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान से Rajiv Chowk सहित 12 स्टेशन बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment