Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GST फर्म में धोखाधड़ी, बीकापुर में 6 पर FIR:न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, सीओ बोले-पुलिस विवेचना कर रही

    14 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में जीएसटी फर्म के नाम पर कथित धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बीकापुर कस्बे के निवासी राजू अंसारी ने सिविल जज (सीडी)/एसीजेएम न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। राजू अंसारी पिछले करीब 10 वर्षों से बीकापुर में टिम्बर का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में "मेसर्स शादाब ट्रेडर्स" के नाम से जीएसटी पंजीकरण कराया था। पीड़ित राजू अंसारी का आरोप है कि उनके दूर के रिश्तेदार तनवीर अंसारी, जो जीएसटी रिटर्न दाखिल करने का काम करते थे, ने विश्वास में लेकर उनकी जीएसटी आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर लिए। जुलाई 2022 तक रिटर्न दाखिल करने के बाद राजू अंसारी ने व्यवसाय बंद होने के कारण जीएसटी नंबर निरस्त कराने को कहा। हालांकि, आरोप है कि तनवीर अंसारी ने जीएसटी बंद कराने के बजाय राजू की जानकारी के बिना आईडी, मोबाइल नंबर और फर्म का पता बदलकर उसी नाम से अपना व्यवसाय शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता को दिसंबर 2024 में जीएसटी विभाग से नोटिस मिलने पर इस कथित फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पीड़ित का दावा है कि जुलाई 2022 के बाद उनके खाते में कोई लेनदेन नहीं हुआ, जबकि जीएसटी खाते का उपयोग अन्यत्र कारोबार के लिए किया गया। इस मामले को लेकर एक पंचायत भी हुई थी, जिसमें 10 दिनों के भीतर कर जमा कर फर्म बंद कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके साथ ही, विपक्षियों पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस क्षेत्रधिकारी बीकापुर पीयूष पाल ने बताया कि तनवीर अंसारी, अख्तर हुसैन, महफूज अंसारी सहित छह लोगों पर न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवतियों से मारपीट, बिसरख थाने का घेराव किया:आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    अयोध्या में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर:‘न्याय रथ’ से घर-घर पहुंचेगी, करेगी कानूनी मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment