Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवतियों से मारपीट, बिसरख थाने का घेराव किया:आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    16 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवक-युवतियों से मारपीट के मामले में कई संगठनों ने मंगलवार को बिसरख थाने का घेराव किया। अंतरराष्ट्रीय जाट संगठन, भारतीय किसान यूनियन भानू और विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यह घटना 14 फरवरी को बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के पास हुई थी। वेदांत और आयुष अपनी दो बहनों के साथ थे, जब हॉर्न बजाने को लेकर शाहरुख, अजीम और उनके साथियों से उनका विवाद हो गया। आरोपियों ने गाड़ी से बाहर निकालकर गाली-गलौज की और बेसबॉल बैट व डंडों से पीड़ितों की बेरहमी से पिटाई की।इस मारपीट में वेदांत गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों युवतियों को भी चोटें आईं। हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बिसरख पुलिस ने इस मामले में गाजियाबाद के डासना निवासी शाहरुख और अमरोहा निवासी अजीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार, बेसबॉल बैट और डंडा भी बरामद किया है।मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के नेतृत्व में इन संगठनों ने बिसरख थाने पर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एसीपी पवन कुमार के साथ बैठक कर मांग की कि मामले में गंभीर धाराएं लगाई जाएं और फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा, "हमने पुलिस को दो मुख्य मांगें बताई हैं। यदि वे पूरी नहीं होती हैं, तो हम आंदोलन करेंगे। हम अपनी बहन-बेटियों के साथ इस तरह की मारपीट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।अब पुलिस को 25 फरवरी तक का समय दिया है। "वहीं, एसीपी पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आज कुछ संगठन के लोग आए थे, उनकी बातों को ध्यान में रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाने से हड़कंप:वन विभाग ने पदचिह्न मिलने पर 3 कैमरा और पिंजरा लगाया, ड्रोन से निगरानी
    Next Article
    GST फर्म में धोखाधड़ी, बीकापुर में 6 पर FIR:न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, सीओ बोले-पुलिस विवेचना कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment