Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GST रिफंड लेकर एक्सपोर्टर फरार:महराजगंज में SIB की जांच में धोखाधड़ी का खुलासा, CA से पूछताछ जारी

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में जीएसटी एसआइबी (इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) की जांच में फर्जी रिफंड से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि संबंधित निर्यातकों (एक्सपोर्टर) ने रिफंड की राशि प्राप्त करने के बाद धोखाधड़ी कर फरार हो गए। इस मामले में रिटर्न दाखिल करने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) से भी गहन पूछताछ की जा रही है। जीएसटी एसआइबी के अधिकारी बृजेश पांडेय ने बताया कि फरार निर्यातकों के सत्यापन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जिन फर्मों के रिटर्न दाखिल किए गए थे, वे एक ही सीए द्वारा फाइल किए गए थे। इसी आधार पर जांच टीम संबंधित सीए फर्म तक पहुंची और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान सीए अभिषेक जायसवाल ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही इन फर्मों के जीएसटी रिटर्न दाखिल किए थे। उन्होंने बताया कि जब निर्यातक उनके पास आए थे, तब वे सक्रिय थे और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। हालांकि, पुराने भौतिक दस्तावेज अब उपलब्ध नहीं हैं, और रिटर्न पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर ही दाखिल किए गए थे। सीए के बयान में यह भी सामने आया कि बाद में निर्यातक व्हाट्सएप के माध्यम से दस्तावेज भेजते रहे और उसी आधार पर काम किया जाता रहा। फीस किसी व्यक्ति के माध्यम से जमा कराई जाती थी। अधिकारियों द्वारा इन बयानों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि सीए फर्म से संबंधित फर्मों के रिटर्न लगातार फाइल हो रहे थे, लेकिन कारोबारी प्रत्यक्ष रूप से संपर्क में नहीं आ रहे थे। इस बिंदु को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इसी मामले में एक कारोबारी आलम का रिटर्न भी सीए अभिषेक जायसवाल द्वारा ही फाइल किया गया है। आलम का कहना है कि उसने माल 'बिजनेस टू कस्टमर' (बी-टू-सी) के तहत बेचा था, जबकि रिटर्न में उसे 'बिजनेस टू बिजनेस' (बी-टू-बी) दर्शा दिया गया। इस विसंगति को लेकर भी अधिकारियों द्वारा बयान दर्ज किया जा रहा है। जीएसटी एसआइबी ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण की जांच जारी है और दस्तावेजों व बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि कर अपवंचन या फर्जीवाड़े की पुष्टि होती है, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में ईंट-भट्ठे पर फंदे पर मिला युवक का शव:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अब्बास अंसारी मामले में मुख्य गवाह की गवाही हुई:चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला, आज भी होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment