Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब्बास अंसारी मामले में मुख्य गवाह की गवाही हुई:चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला, आज भी होगी सुनवाई

    2 hours ago

    1

    0

    विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में बुधवार को मुख्य गवाह की गवाही हुई। तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी। यह मामला वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से संबंधित है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान अब्बास अंसारी ने निर्धारित सीमा से अधिक गाड़ियों का काफिला चलाया था। यह घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र की है। चुनाव आयोग की शिकायत पर तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने 12 फरवरी 2022 को अब्बास अंसारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में धारा 133, 177 और 188 के तहत केस दर्ज किया था। मऊ कोर्ट ने 21 जनवरी 2022 को अब्बास अंसारी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 133 के तहत आरोप तय किए। हाल ही में कोर्ट के आदेश के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मुकदमा केवल धारा 133 के अंतर्गत ही चलेगा। पंकज सिंह इस मामले के प्रमुख गवाह हैं। वर्तमान में वह गोरखपुर के तिवारीपुर थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। कई बार उनकी गवाही होनी थी, लेकिन अदालत में उपस्थित न होने के कारण सुनवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GST रिफंड लेकर एक्सपोर्टर फरार:महराजगंज में SIB की जांच में धोखाधड़ी का खुलासा, CA से पूछताछ जारी
    Next Article
    देवरिया में तीन थाना प्रभारियों का तबादला:SP ने किया फेरबदल, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध रोकने का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment