Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurpreet Kaur ने खारिज किए 5 करोड़ मांगने के आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चुनौती

    1 day ago

    1

    0

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने दुष्कर्म का एक मामला दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोपों को खारिज कर दिया है और आरोप लगाने वालों को चुनौती दी है कि वे या तो इसे साबित करें या कानूनी कार्रवाई का सामना करें। पटियाला में रविवार को तीज के एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गुरप्रीत कौर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि वह ऐसे आरोपों से डरती नहीं हैं और उनका सामना करने के लिए तैयार हैं। इन आरोपों पर अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि बेबुनियाद आरोप लगाना आसान है।मैं इन बेबुनियाद आरोपों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मैं न तो पहले डरी थी और न ही अब डरी हुई हूं। मैं उन्हें (जो ऐसे आरोप लगा रहे हैं) चुनौती देती हूं कि या तो वे अपने दावों को साबित करें या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक शिकायत के आधार पर पंजाब सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी ने दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर
    Next Article
    Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment