Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर

    1 day ago

    1

    0

    जौनपुर जिले में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बदलापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) फूलचंद पांडेय ने बताया कि सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रमेश गौतम (29) अपनी पत्नी रीता देवी (25) के साथ मोटरसाइकिल से शाहपुर गांव जा रहे थे।उन्होंने बताया कि दोनों एक रिश्तेदार की मौत के बाद उनके घर जा रहे थे। पांडेय ने बताया कि कालिंजरा मोड़ के पास पहुंचने पर तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना में रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।एसएचओ ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौतम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी
    Next Article
    Gurpreet Kaur ने खारिज किए 5 करोड़ मांगने के आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment