Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurugram में 21 कचरा संवेदनशील स्थलों को साफ करने का 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

    34 minutes from now

    1

    0

    गुरुग्राम, दो अक्टूबर गुरुग्राम में महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ और हरियाणा में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कचरे के लिए संवेदनशील स्थलों (जीवीपी) को कचरा मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत की गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महरौली रोड स्थित डीएचबीवीएन कॉलोनी के पास नगर निगम गुरुग्राम द्वारा विकसित कचरा मुक्त स्थल का निरीक्षण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सैनी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए और इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था, सुविधाएं, आधुनिक तकनीक और संसाधन उपलब्ध करा सकती है, लेकिन घरों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे को अलग करना नागरिकों की जिम्मेदारी है। सैनी ने स्वच्छता अभियान के तीन प्रमुख पहलुओं के रूप में सरकारी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी को रेखांकित करते हुए इसे व्यापक जन अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से खुले में कचरा नहीं डालने, कचरे को स्रोत पर ही अलग करने और केवल अधिकृत कचरा संग्रहण वाहनों को कचरा सौंपने की अपील की।अभियान के तहत गुरुग्राम में चिन्हित 21 कचरा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ और बेहतर सार्वजनिक स्थानों में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का संदेश है, ‘‘10 दिन - 21 कचरा स्थल - एक गुरुग्राम।’’ दो से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य चिन्हित स्थानों की सफाई के साथ लोगों में जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना है, ताकि वहां दोबारा कचरा जमा न हो। नगर निगम गुरुग्राम ने निवासी कल्याण संघों, दुकानदारों, स्कूलों, युवाओं और स्थानीय निवासियों से अभियान में भाग लेने की अपील की है।कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता और कचरा पृथक्करण का संदेश भी दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Indore जल त्रासदी पर Umang Singhar का हमला, जिम्मेदारों पर FIR और मेयर के इस्तीफे की मांग
    Next Article
    Shivaji Park में CJP के प्रदर्शन पर बोले CM Devendra Fadnavis, चुनाव आयोग पर झूठ नहीं चलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment