Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर चलेगा विशेष अभियान:डीएम ने बिजली चोरी पर अंकुश, खराब मीटर-ट्रांसफार्मर बदलने के दिए निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    जालौन में विद्युत लाइन लॉस को निर्धारित मानकों के अनुरूप लाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर विशेष अभियान चलाकर बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और लाइन लॉस कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सुधार के स्पष्ट परिणाम दिखाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सरावन, करमेर रोड (गल्ला मंडी पोषक) और जालौन के हाई लाइन लॉस वाले फीडरों की विशेष समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन क्षेत्रों के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइन लॉस कम करने के लिए केवल कागजी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि अधिकारियों को मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करनी होगी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। कटिया कनेक्शनों पर होगी सघन जांच जिलाधिकारी ने हाई लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में कटिया कनेक्शनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनियमित या अवैध विद्युत उपभोग पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के साथ लाइन लॉस में वास्तविक कमी लाई जा सके। उन्होंने हाउसहोल्ड के आधार पर विशेष विद्युत शिविर आयोजित कर पात्र उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिविरों के माध्यम से खराब या त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने को भी कहा, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो। खराब मीटर और ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने के निर्देश डीएम ने अनमीटर्ड विद्युत कनेक्शनों और खराब मीटरों को शत-प्रतिशत मीटरयुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां मीटर खराब हैं, वहां बिना देरी नए मीटर लगाए जाएं। इसके साथ ही खराब विद्युत परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) की जांच कराकर आवश्यकता के अनुसार उन्हें जल्द बदलने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के प्रत्येक बिंदु का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और अगले 15 दिनों में हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यों की वास्तविक स्थिति की निगरानी करें और अभियान की प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, शत-प्रतिशत मीटरिंग, खराब मीटर और ट्रांसफार्मरों को बदलने तथा उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करने से ही लाइन लॉस में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। विद्युत विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध अभियान चलाकर निर्धारित अवधि में अपेक्षित परिणाम हासिल करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बुलडोजर के आगे लेट गए सब्जी वाले:बोले-जान दे देंगे लेकिन दुकानें नहीं तोड़ने देंगे, दो दिन का अल्टीमेटम देकर लौटी टीम
    Next Article
    कांवड़िया तमन्ना मलिक को अपशब्द कहने वाला थाने में लंगड़ाया:हाथ जोड़कर- कान पकड़कर माफी मांगी, बोला- महिलाओं का सम्मान करूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment