Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांवड़िया तमन्ना मलिक को अपशब्द कहने वाला थाने में लंगड़ाया:हाथ जोड़कर- कान पकड़कर माफी मांगी, बोला- महिलाओं का सम्मान करूंगा

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में बुर्के में कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को युव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरमान खां थाने से लंगड़ाता हुआ बाहर निकला। आरोपी ने हाथ जोड़कर फिर कान पकड़कर माफी मांगी। कहा- मुझसे गलती हो गई। अब किसी महिला पर कभी कोई कमेंट नहीं करूंगा। हमेशा महिलाओं का सम्मान करूंगा। मुझे माफ कर दीजिए तमन्ना जी। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया। कोर्ट में पेशकर मंगलवार शाम 5 बजे जेल भेज दिया गया। फेसबुक पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र के बेहटा सरथल गांव निवासी फरमान खां ने अपने फेसबुक अकाउंट से तमन्ना मलिक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। तमन्ना मलिक संभल तहसील के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की रहने वाली हैं। तमन्ना ने गाजियाबाद की अनीशा उर्फ अलीशा बानो के साथ बुर्के में कांवड़ यात्रा की थी। इसी यात्रा को लेकर फरमान ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, कान पकड़कर मांगी माफी शिकायम पर संभल कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने से बाहर निकलते समय फरमान हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया। फरमान ने कहा- मैंने तमन्ना मलिक पर जो भी टिप्पणी की, उसके लिए मैं कान पकड़कर माफी मांगता हूं। मैं सभी महिलाओं का सम्मान करूंगा। मुझसे गलती हुई है, तमन्ना मलिक जी मुझे माफ करना। आज के बाद मैं न कोई टिप्पणी करूंगा, न कोई गलत बात करूंगा। शांतिभंग में चालान, न्यायिक हिरासत में भेजा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया जा सकता। तमन्ना मलिक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में फरमान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पहले तमन्ना और अनीशा भी हो चुकी हैं पाबंद बुर्के में कांवड़ यात्रा करने के मामले में तमन्ना मलिक और अनीशा बानो को भी पहले शांति भंग की आशंका के चलते पाबंद किया गया था। असमोली पुलिस की रिपोर्ट पर दोनों को 20-20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया था। दोनों को 4 अगस्त को एसडीएम न्यायालय संभल से जमानत मिल गई थी। 3 साल पहले किया था प्रेम विवाह तमन्ना मलिक बदनपुर बसई गांव निवासी यामीन की बेटी हैं। उन्होंने करीब तीन साल पहले गांव के ही सुरेंद्र त्यागी के बेटे अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटे आर्यन और यक्क्ष हैं। तमन्ना के मुताबिक, उन्होंने भगवान भोलेनाथ से अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी होने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वह पहली बार फरवरी में महाशिवरात्रि पर कांवड़ लेकर आई थीं। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- अतीक के करीबियों ने टोल गेट तोड़ा, दबंगई का CCTV, प्रयागराज में उमर के काफिले की गाड़ियों ने पुलिसवालों को कुचलना चाहा, रील बनाई माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से जुड़ा एक और विवाद सुर्खियों में है। उमर के करीबियों ने टोल प्लाजा पर दबंगई और गुंडई दिखाई, जिसका CCTV सामने आया है। असल में अतीक के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए लखनऊ जेल से उमर को प्रयागराज लाया जा रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर चलेगा विशेष अभियान:डीएम ने बिजली चोरी पर अंकुश, खराब मीटर-ट्रांसफार्मर बदलने के दिए निर्देश
    Next Article
    इटावा में लापता 15 वर्षीय किशोर रेलवे स्टेशन से मिला:पुलिस ने काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment