Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले वकीलों की सूची मांगी:कैसरबाग कचहरी परिसर में हुई थी मारपीट, अगली सुनवाई 13 अगस्त को

    9 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले वकीलों की सूची तलब की है। यह आदेश कैसरबाग स्थित कचहरी परिसर में वादकारी और दिल्ली से आए उसके वकीलों के साथ हुई मारपीट के मामले में दर्ज स्वतः संज्ञान याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया गया। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने संयुक्त आयुक्त, कानून व्यवस्था को अगली सुनवाई तक इस आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान न्यायालय को घटना के मुख्य आरोपी सौरभ वर्मा के आत्मसमर्पण कर जेल जाने की जानकारी दी गई। इस पर न्यायालय ने सवाल किया कि अन्य वकील अभियुक्तों जैसे हर्षित दीक्षित की गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं हो सकी है। जवाब में, सुनवाई के दौरान मौजूद डीसीपी पश्चिमी ने न्यायालय से अनुरोध किया कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में CA पति को जहरीली चाय पिलाई:मां-पिता को खून की उल्टियां हुईं तो कैमरा लगवाया, पकड़ी गई तो दहेज का केस कराया
    Next Article
    महामंडलेश्वर की कामधेनु गौशाला पर चला बुलडोजर:BDA की कार्रवाई के दौरान पुलिस और पीएसी रही तैनात, टीम से हुई नोकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment