Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में CA पति को जहरीली चाय पिलाई:मां-पिता को खून की उल्टियां हुईं तो कैमरा लगवाया, पकड़ी गई तो दहेज का केस कराया

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने पत्नी पर स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पत्नी ने 6 महीने तक परिवार को चाय में स्लो पॉइजन मिलाकर पिलाया। मुझे भी जहरीली चाय पिलाई। माता-पिता को खून की उल्टियां होने पर मुझे शक हुआ। उन्होंने कहा- मैंने घर में हिडन कैमरे लगवा दिए। इसमें पत्नी चाय में जहर मिलाते हुए कैद हो गई। मैंने उसे CCTV फुटेज दिखाई तो घर छोड़कर चली गई। इसके बाद उसने मुझ पर दहेज का केस दर्ज करा दिया। 23 जुलाई को मैंने CCTV फुटेज और डॉक्टर की रिपोर्ट के साथ कमिश्नर रघुवीर लाल से शिकायत की। डीसीपी कासिम आब्दी ने बताया- डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के बाद 25 जुलाई को आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पत्नी ने भी ससुराल वालों पर मारपीट और दहेज का केस दर्ज कराया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला शहर के पॉश इलाके रावतपुर थाना क्षेत्र का है। हिमांशु गुप्ता (32) पुणे में CA की नौकरी करते हैं। पत्नी ज्योति गुप्ता (30) चौबेपुर के सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हैं। दोनों की शादी 2 साल पहले हुई थी। ‘मां के बाद पिता बीमार हुए, एक जैसे लक्षण थे, तब हुआ शक’ गणेश नगर के रहने वाले हिमांशु गुप्ता के परिवार में पिता अनिल कुमार, मां राधा और पत्नी ज्योति हैं। चकेरी निवासी ज्योति और हिमांशु की शादी 30 जनवरी, 2024 को हुई थी। दोनों का कोई बच्चा नहीं है। ज्योति के परिवार में उसका भाई शुभम गुप्ता और तीन बहनें हैं। ज्योति बहनों में सबसे छोटी है। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पिता की बीमारी से मौत हो गई। पति हिमांशु का आरोप है कि शादी के 6 महीने बाद ही पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह मां को नाम से बुलाने लगी और लड़ाई-झगड़ा करने लगी। इसी दौरान मेरी मां की तबीयत बिगड़ने लगी। उनके सीने में दर्द, खून की उल्टियां, सिरदर्द और कमजोरी रहने लगी। फिर मेरे पिता भी बीमार हो गए। उनमें भी वही लक्षण थे। डॉक्टर को दिखाया तो दोनों की रिपोर्ट एक जैसी आई। डॉक्टर ने बताया कि किसी रासायनिक पदार्थ के सेवन से ऐसा हो रहा है। एक दिन मुझे भी खून की उल्टियां हुईं। तब मुझे शक हुआ। ‘कैमरे में चाय में कुछ मिलाते हुए कैद हुई’ हिमांशु ने बताया कि 1 जुलाई, 2025 को मेरी मां ने मुझे फोन किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ज्योति को चाय में कुछ मिलाते हुए देखा। मैंने उससे पूछा तो उसने कहा कि रिश्ते अच्छे रहें, इसलिए इलायची मिलाई है। ज्योति ने सभी को चाय दी, लेकिन खुद चाय नहीं पी। मां ने बताया कि ज्योति पूरा दिन मोबाइल पर क्राइम पेट्रोल देखती रहती है। उन्होंने उसे सीरियल देखने से मना किया तो वह लड़ने लगी। मां की बात सुनने के बाद मैंने किचन और कमरों में कैमरे लगवा दिए। कैमरे में वह चाय में जहर मिलाते हुए कैद हो गई। फुटेज में दिखा कि वह किचन में चाय बना रही थी। तभी उसने कागज की एक पुड़िया निकाली और उसमें मौजूद पदार्थ चाय में मिला दिया। इसी तरह वह लगातार 20 दिन तक ऐसा करती दिखाई दी। इसके बाद मैं पुणे से कानपुर आ गया। ‘साले से शिकायत की तो घर आकर झगड़ा किया’ हिमांशु का आरोप है कि मैंने अपने साले शुभम को फोन कर घटना की जानकारी दी। वह अपनी बहन कोमल, जीजा और चाचा के साथ मेरे घर पहुंचा। मैंने उन्हें CCTV फुटेज दिखाई, लेकिन वे लोग झगड़ा करने लगे। इसके बाद शुभम अपनी बहन ज्योति को लेकर चला गया। हिमांशु ने ज्योति को वापस घर बुलाया, लेकिन वह नहीं आई। सितंबर में ज्योति का भाई शुभम कुछ लोगों के साथ मेरे घर आया। उसने कहा कि 70 लाख रुपए दो, वरना हम दहेज का केस कर देंगे। हमने मना किया तो वे लोग दहेज में दी गई कार घर से लेकर चले गए। इसके बाद ज्योति ने मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ चकेरी थाने में दहेज का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच समझौते को लेकर बातचीत शुरू हुई। जून 2026 में मुझे चकेरी थाने बुलाया गया, जहां समझौते को लेकर बातचीत हुई। ‘तलाक के लिए कहा तो मना कर दिया’ हिमांशु का दावा है कि थाने में समझौते के प्रयास के दौरान ज्योति ने कहा कि वह घर आना चाहती है। मैंने उससे पूछा कि चाय में क्या मिलाती थीं, यह बता दो, फिर हम तुम्हें घर ले चलेंगे। लेकिन ज्योति ने बताने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि यह हम नहीं बताएंगे। इसके बाद मैंने उसे घर लाने से मना कर दिया। मैंने कहा कि तलाक ले लो, अपनी जिंदगी जियो। मगर उसने तलाक देने से भी इनकार कर दिया। उसने धमकी दी कि मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जेल भिजवा दूंगी। उसने केस वापस लेने से भी इनकार कर दिया। वह लोग आए दिन मुझे धमकी देते थे। इसी महीने भी उन्होंने धमकी दी। इसके बाद मैंने सभी सबूतों के साथ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। …………………. ये खबर भी पढ़िए- पतियों की हत्या करने वाली जेल में घास छील रहीं:सांप डसवाया तो किसी ने नीले ड्रम में भरा; मेरठ की 5 कातिल बीवियों की कहानी मेरठ जिला जेल में पति की हत्या करने के आरोप में 5 पत्नियां बंद हैं। किसी ने पति को सांप से डसवाकर मार डाला, तो किसी ने हत्या करके नीले ड्रम में भर दिया। सभी ने प्रेमी के साथ घर बसाने की चाहत में पति की हत्या की। ताजा मामला पति को सांप से डसवाकर मारने वाली दामिनी का है, जो 9 दिन पहले यहां लाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ यात्रा से पहले कासगंज में अतिक्रमण हटाया गया:पुलिस-परिवहन विभाग ने बिलराम गेट चौराहे का निरीक्षण कर दुकानदारों को चेतावनी दी
    Next Article
    हाईकोर्ट ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले वकीलों की सूची मांगी:कैसरबाग कचहरी परिसर में हुई थी मारपीट, अगली सुनवाई 13 अगस्त को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment