Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में लगे ठुमके:2 हरियाणवी डांसरों पर समर्थकों ने लुटाए नोट; बच्चे भी मौजूद रहे

    14 hours ago

    1

    0

    मथुरा में भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह के एक कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों ने जमकर डांस किया। डांसर्स के ठुमकों पर विधायक के समर्थकों ने जमकर नोट उड़ाए। सोमवार को इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें 2 हरियाणवी डांसर मंच पर डांस करते दिख रही हैं। हालांकि, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने इसे पार्टी या विधायक का कार्यक्रम मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम स्थानीय लोगों ने कराया था। दरअसल, गोवर्धन से विधायक मेघश्याम सिंह ने 1 अगस्त को जानू गांव में करीब ढाई करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए हरियाणवी डांसर संजना चौधरी और भावना भाटी को बुलाया गया था। हरियाणवी डांसर की तस्वीरें देखिए… अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा... गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव जानू में करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से कई विकास कार्य होने हैं। 1 अगस्त को इन्हीं कार्यों का शिलान्यास करने के लिए कार्यक्रम किया गया था। कार्यक्रम के दौरान ही 2 डांसरों ने ठुमके लगाए। सामने आए वीडियो में 2 हरियाणवी डांसर मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम में न सिर्फ युवक और महिलाएं, बल्कि बच्चे भी मौजूद दिख रहे हैं। इस दौरान मंच पर लगे डीजे पर कई अश्लील गाने भी बजाए गए। कई बार तो लोगों ने डांसरों के साथ डांस भी किया। बच्चे भी मंच पर चढ़ गए। कई युवक इस पूरे डांस का वीडियो बनाते रहे। जबकि मंच के सामने शिलान्यास के पत्थर रखे दिख रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोग कलाकारों पर नोटों की गड्डियां उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। विधायक से संपर्क नहीं हो सका इस मामले में भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है। उधर, विधायक समर्थकों का कहना है कि यह केवल मनोरंजन कार्यक्रम था। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव राजू ने कहा, “यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं था। इसे स्थानीय लोगों ने आयोजित किया होगा। इसमें न विधायक थे और न ही पार्टी के कार्यकर्ता। स्थानीय लोगों ने क्या किया, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता।” लोग बोले- किसी तरह तो दिल बहलाना चाहिए वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। राजेश कुमार सत्यमेव नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर शेयर वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, "विधायक जी का दिल तो किसी तरह बहलना चाहिए।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "विधायक जी ने डांस तो नहीं किया।" एक अन्य यूजर ने इसे युवाओं पर गलत प्रभाव डालने वाला बताया। जानिए कौन हैं मेघश्याम सिंह भाजपा विधायक मेघश्याम सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में गोवर्धन विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इससे पहले वह साल 2016 से 2021 तक सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे। वे कृषि और व्यापार से जुड़े हैं। 2013 से पहले लोकदल से जुड़े रहे थे। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सपा विधायक दान पेटी में चिल्लर भरकर विधानसभा पहुंचे, NEET या CHEAT के पोस्टर लहराए यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधान परिषद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हंगामा हो गया। सपा विधायक वेल में आ गए और 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए। हुआ यूं कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा पर तंज कसते हुए कहा- 'सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद।' उन्होंने कहा कि सपा के लोग बाबर से रिश्तेदारी जोड़ते थे। 1990 में इन्हीं लोगों ने राम भक्तों की हत्या कराई थी। केशव मौर्य के बयान पर सपा विधायक नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुझ पर हमला करने वाला यूपी CM-डिप्टी सीएम का करीबी':पप्पू यादव बोले- पीएम एक्शन लीजिए; सांसद पर घर में घुसकर फेंका गया था जूता
    Next Article
    हाईटेंशन से टकराई कांवड़ियों की डीजे गाड़ी, दो की मौत:सीतापुर में चार लोग झुलसे, जल लेने सरयू नदी के घाट जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment