Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली की लकड़ी लेने गए युवक की करंट से मौत:आम के पेड़ पर लटका मिला शव, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के सटटी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। बीरवल का पुरवा गांव में 45 वर्षीय मजदूर कपूर सिंह आम के पेड़ पर लकड़ी और पत्ते तोड़ने चढ़े थे, तभी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि वह पेड़ पर ही तार से चिपक गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, कपूर सिंह होली के लिए लकड़ी इकट्ठा करने गए थे। गांव के बाहर खेत किनारे लगे आम के पेड़ पर चढ़कर वह सूखी टहनियां तोड़ रहे थे। इसी दौरान पेड़ के बेहद करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उनका संपर्क हो गया। तेज करंट लगते ही वे संतुलन खो बैठे और तार से चिपक गए। कुछ ही पलों में उनकी सांसें थम गईं। खेत में काम कर रहे किसानों ने देखा शव खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर जब पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर जुट गए और परिजनों को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पहले पत्नी गई, अब सहारा भी छिना कपूर सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी का निधन कई साल पहले हो चुका था। पीछे बुजुर्ग मां निर्मला देवी, भाई रामसिंह, श्रीकृष्ण, मोहन, सोहनलाल और बच्चे ऋषि, पवन, अंशू, शिवानी व साधना हैं। छोटे भाई सोहनलाल ने बताया कि परिवार की जिम्मेदारी कपूर सिंह के कंधों पर थी। घटना के बाद घर में मातम पसरा है। बच्चों और बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ढीली हाईटेंशन लाइन पर सवाल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे और ढीली लटक रही थी। उनका कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सटटी थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि क्या इस हादसे के बाद बिजली विभाग ढीली और खतरनाक लाइनों को दुरुस्त करेगा, या फिर ऐसी लापरवाही किसी और घर का चिराग बुझा देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या:युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, युवती के परिजन बोले युवक कर रहा था छेड़खानी
    Next Article
    SC आयोग पहुंचा मजदूरों के हाथ-पैर तोड़ने का मामला:मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के JE ने बरसाए थे डंडे, 5 जगह से टूटीं मजदूर की टांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment