Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SC आयोग पहुंचा मजदूरों के हाथ-पैर तोड़ने का मामला:मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के JE ने बरसाए थे डंडे, 5 जगह से टूटीं मजदूर की टांगें

    6 hours ago

    1

    0

    बिल्डिंग निर्माण कर रहे मजदूरों पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता (JE) देवेंद्र यादव द्वारा डंडे बरासाए जाने का मामला SC/ST आयोग में पहुंच गया है। पुलिस को तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़ितों में आयोग में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की टांगों में रॉड डालनी पड़ी हैं, जांच में पता चला कि जेई की पिटाई से मजदूर की टांग 5 जगहों पर फ्रैक्चर हुई है। जबकि दूसरे मजदूर की हाथ की हड्‌डी टूटी है। दूसरी ओर प्राधिकरण अधिकारी मामले की लीपापोती की कोशिशों में जुटे हैं। पीड़ित ठेकेदार का कहना है कि उसने मामले की शिकायत एसी आयोग में दर्ज कराने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी मामले की शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि जेई ने उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए डंडे और लात-घूसों से पीटा। आरोप है कि जेई पहले भी दो-तीन बार मौके पर पहुंचा था और पैसों की डिमांड करता था। 27 फरवरी को एमडीए जेई ने ठेकेदार और मजदूरों को पीटा था बता दें कि 27 फरवरी को देर शाम दिल्ली रोंड पर सीएनजी पंप के सामने बिल्डिंग निर्माण कर रहे ठेकेदार सुनील सागर और उसके मजदूरों पर एमडीए जेई देवेंद्र यादव ने डंडे बरासाए थे। सुनील सागर का आरोप है कि जेई डंडा लेकर छत पर चढ़े और उन्होंने सीधे मजदूरों को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जेई की मारपीट से एक मजदूर लेखराज निवासी इटायाला माफी के हाथ की हड्‌डी टूट गई। जबकि दूसरा मजदूर सोनू निवासी बागड़पुर को जेई ने डंडों से पीटते-पीटते छत से नीचे गिरा दिया। हादसे में जेई की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हुआ है। सुनील सागर का आरोप है कि जेई ने उसे भी बेरहमी से पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भद्दी गालियां दी। नामी आर्किटेक्ट के करीबी की दुकानें बना रहे थे मजदूर मामला दिल्ली रोड पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हो रहे आनंद शर्मा और जसवीर सिंह के निर्माणों से जुड़ा है। दोनों यहां 70-70 मीटर में अपनी दुकानें बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आनंद शर्मा और जसवीर सिंह शहर के एक नामी आर्किटेक्ट के करीबी हैं। इनमें से एक आनंद शर्मा पेंट का काम करता है। आर्किटेक्ट के पेंट के सभी काम आनंद शर्मा ही करता है। सूत्र बताते हैं कि इसी आर्किटेक्ट की शह पर यह निर्माण कार्य हो रहे थे। यह आर्किटेक्ट शहर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कराने के लिए बदनाम है। प्राधिकरण में अच्छी सेटिंग होने की वजह से आर्किटेक्ट बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए मशहूर है। आर्किटेक्ट का पिता सत्ताधारी दल के अनुसांगिक संगठन का अहम पदाधिकारी है। दम था तो मालिक पर डंडे बरसाते, हम गरीबों के हाथ-पैर क्यों तोड़ डाले मुरादाबाद विकास प्राधिरण के जेई की पिटाई की वजह से जिन गरीब मजदूरों के हाथ-पैर टूटे हैं, वो होली के त्योहार पर भी अस्पताल में भर्ती हैं। बिल्डिंग मालिक आनंद शर्मा और जसवीर की ओर से भी उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई है। कर्ज-पानी करके दोनों अपना इलाज करा रहे हैं। सोनू का मेजर ऑपरेशन सिद्ध अस्पताल में हुआ है। जेई की पिटाई से उसकी टांगों में 5 जगह फ्रैक्वचर हुआ है। इन गरीब मजदूरों के हाथ-पैर तोड़ दिए जाने की वजह से इनकी रोजी रोटी भी लंबे समय के लिए छिन गई है। उल्टा इलाज का बोझ भी इन गरीबों पर आन पड़ा है। अस्पताल में भर्ती सोनू और हाथ टूटने के बाद त्योगार पर घर बैठे लेखराज ने कहा- हम तो गरीब मजदूर हैं। 300-400 रुपए की दिहाड़ी पर मजदूरी करके परिवार का जैसे तैसे पेट पालते हैं। हमें क्या पता बिल्डिंग का नक्शा पास है या नहीं, सही बन रही है या गलत। हमें तो जो भी काम पर ले जाता है वहां चले जाते हैं। सुबह से शाम तक काम किया अपनी दिहाड़ी ली और राशन पानी लेकर घर लौट गए। उस दिन हम छत पर काम कर रहे थे। जेई साहब आए और बिना कुछ कहे सुने हम पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। हमसे मना करते तो हम तो वैसे ही काम रोक देते। हमें भला क्या, मालिक जाने और वो अफसर जानें। जेई साहब में इतना ही दम था तो मालिक पर डंडे बरसाते। हमारे हाथ पैर क्यों तोड़ दिए। लेकिन सारा कसूर ही गरीबी का है। गरीबों का क्या हक, क्या हकूक..गरीबी पहले ही मार रही थी अब हाकिम के डंडों ने हाथ-पैर तोड़ दिए। हमारी कौन सुनने वाला है। पड़े हैं त्योहार पर फाके की नौबत में। मालिक ने भी इलाज का चार आने नहीं दिए। बुलडोजर चलाते या सील करते, डंडे बरसाने का क्या अधिकार ठेकेदार सुनील सागर का कहना है कि, यदि निर्माण को लेकर कोई शिकायत थी तो प्राधिकरण की टीम आनंद शर्मा या जसवीर सिंह से बात करती। निर्माण अवैध था तो सील कर देते, या फिर बुलडोजर चलाते। हमें भला इससे क्या मतलब है। हम तो कांट्रेक्ट लेकर बिल्डिंग बना रहे हैं। जिस दिन से एमडीए ने सील लगा दी, हम उधर झांकने भी नहीं गए। ऐसे ही हमसे पहले मना कर देते तो हम तो खुद ही मालिक से मना कर देते कि हम काम नहीं करेंगे। लेकिन जेई साहब ने आते ही डंडे बरसाने शुरू कर दिए। पहले भी तीन बार आकर पैसे मांगे थे। हम भला क्यों जेई को पैसे देते। पैसे देता तो मालिक देता। मालिक मौके पर होता नहीं था और हमसे पैसे की डिमांड करते थे। कहते थे हरेक कंस्ट्रक्शन का हिसाब-किताब ऊपर तक देना होता है। कार्रवाई नहीं हुई तो होली पर धरना देंगे सुनील सागर का कहना है कि अब बात आत्मसम्मान की है। आदमी छोटा हो या बड़ा, गरीब हो या अमीर…आत्मसम्मान सभी का है। बाबा साहब का संविधान सभी को बराबरी का हक देता है। जिस तरह जेई ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके हम लोगों से बात की उसकी टीस हमें अपने हाथ-पैर टूटने से भी अधिक है। हम जानते हैं कि सारे अफसर जेई को बचाने में जुटे हैं। यदि उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम होली पर अफसरों के आवास पर धरना देकर बैठेंगे। एससी आयोग में हमने शिकायत की है और हमें इंसाफ मिलने का पूर्ण विश्वास है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली की लकड़ी लेने गए युवक की करंट से मौत:आम के पेड़ पर लटका मिला शव, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    लखनऊ में 24 कैरेट सोने की गुझिया...VIDEO:8 देशों का ड्राई-फ्रूट्स से बनी, 60 हजार है कीमत; मिसाइल गुझिया 2 किलो की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment