Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर 5 साल बाद मां-बेटे का हुआ मिलन:दिल्ली से लापता किशोर को चाइल्ड हेल्पलाइन ने मिलाया

    3 hours ago

    1

    0

    पांच साल पहले दिल्ली से लापता हुए एक किशोर का मंगलवार को अपनी मां से मिलन हुआ। यह मिलन चाइल्ड हेल्पलाइन और ई-केट ग्रुप संस्था के प्रयासों से संभव हो सका। मां-बेटे की मुलाकात चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में कराई गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पीरागढ़ी, पश्चिम विहार, थाना नरेला क्षेत्र निवासी रजनी देवी का बेटा 22 दिसंबर 2021 को लापता हो गया था। 24 दिसंबर 2021 को उन्होंने नरेला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मां ने बताया कि बेटे की तलाश में उन्होंने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। 25 फरवरी को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सूचना के आधार पर पुलिस और एएचटीयू टीम के साथ मिलकर थाना रिजोर क्षेत्र के गांव रजकोट से किशोर को मुक्त कराया। पूछताछ में किशोर ने अपना नाम बताया और खुद को पीरागढ़ी, पश्चिम विहार, दिल्ली का निवासी बताया। टीम ने परिजनों से संपर्क कर किशोर की तस्वीरें भेजीं और पहचान सुनिश्चित करने को कहा। मां ने बेटे की पहचान के लिए बताया कि बचपन में उसकी एक अंगुली हल्की कट गई थी। जब बालक से इस बारे में पूछा गया तो उसने कटी हुई अंगुली दिखाई, जिससे पहचान पुख्ता हो गई। सोमवार रात किशोर की मां रजनी देवी, पिता ओमप्रकाश और नाना बलदेवराज दिल्ली से एटा पहुंचे। मंगलवार सुबह चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में मां ने जैसे ही बेटे को देखा, उसे गले लगाकर रो पड़ीं। किशोर ने बताया कि करीब पांच साल पहले वह एक दुकान पर खाना मांग रहा था, तभी सुदीष निवासी खड़ीत, जसराना (फिरोजाबाद) उसे खाना खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। तीन साल बाद उसे थाना रिजोर क्षेत्र के गांव रजकोट निवासी राजेश फौजी को सौंप दिया गया। वहां उससे दिनभर भैंसों का काम कराया जाता था और कई बार भोजन भी नहीं दिया जाता था। मां रजनी देवी ने चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा, पर्यवेक्षक श्री यादव, केस वर्कर सूर्य प्रताप, संस्था ई-केट के अध्यक्ष विवेक सिंह और जिला समन्वयक अंबरीष कुमार राय का आभार जताया। इसके बाद बच्चे को विधिवत प्रक्रिया पूरी कर परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान मां ने आरोप लगाया कि बेटे के लापता होने पर दिल्ली पुलिस ने कोई ठोस मदद नहीं की। उनका कहना है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे उन्होंने बेटे को पाने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में होली की बिक्री पर चंद्र ग्रहण का असर:मोदी मुखौटे और भगवान के शस्त्रों के नाम से पिचकारियां; ₹10 की जालीदार टोपी की मांग
    Next Article
    सोनभद्र में होली से पहले निकली हुड़दंग बारात, VIDEO:दूल्हा-दुल्हन बने आकर्षण का केंद्र, दहेज में मिला अनुपयोगी उपहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment