Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर चलेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन:देवरिया समेत कई शहरों के यात्रियों को मिलेगी राहत

    9 hours ago

    1

    0

    होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सियालदह-गोरखपुर-सियालदह के बीच तीन फेरों के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 26 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक संचालित होगी, जिससे देवरिया सहित पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 26 फरवरी, 2 मार्च और 5 मार्च 2026 को सियालदह से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन नैहटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा और सीवान होते हुए शाम 4:32 बजे देवरिया सदर पहुंचेगी। इसके बाद यह शाम 6:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह होली विशेष ट्रेन 27 फरवरी, 3 मार्च और 6 मार्च 2026 को गोरखपुर से रात 9:00 बजे रवाना होगी। यह देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और बर्द्धमान जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और अगले दिन शाम 4:20 बजे सियालदह पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सुगम यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है। इस ट्रेन से पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी कार्यालय के निजी सचिव रमेश कुमार शाह ने दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठेकेदार की लापरवाही से सड़क हादसे में युवक की मौत:साथी घायल, सुल्तानपुर में मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक
    Next Article
    डॉ. अरविंद राव का लखनऊ में सम्मान:स्वच्छता, पर्यावरण और शहरी नवाचार में योगदान के लिए सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment