Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठेकेदार की लापरवाही से सड़क हादसे में युवक की मौत:साथी घायल, सुल्तानपुर में मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक

    11 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में मंगलवार रात सड़क पर डाली गई मिट्टी जानलेवा साबित हुई। पुलिया निर्माण करा रहे ठेकेदार की कथित लापरवाही के चलते हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। मिट्टी के ढेर से टकराकर पलटी बाइक जानकारी के अनुसार, मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी विनय (32) पुत्र स्व. भिलाई और सुरजीत (30) पुत्र जमुना प्रसाद, दोस्तपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। जब वे दोस्तपुर-नेमपुर मार्ग पर कामतागंज के पास पहुंचे, तो वहां पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा था। आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क के बीचों-बीच मिट्टी का ढेर डालकर मार्ग अवरुद्ध कर रखा था। अचानक सामने आए इस अवरोध से बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और पलट गई। हेलमेट नहीं पहना था, सिर में आई गंभीर चोट हादसे में दोनों युवक दूर जा गिरे। हेलमेट न पहनने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। विनय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरजीत का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोस्तपुर थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, सड़क पर बिना संकेतक या बैरिकेडिंग के मिट्टी डालने को लेकर ठेकेदार की लापरवाही पर लोगों में रोष है। बताया गया है कि कुछ वर्ष पहले विनय के पिता का निधन हो चुका था। अब उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में पुलिसकर्मियों की छुट्टी ऑनलाइन:अब मानव संपदा पोर्टल से ही आवेदन, ऑफलाइन नहीं मिलेगी अनुमति
    Next Article
    होली पर चलेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन:देवरिया समेत कई शहरों के यात्रियों को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment