Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले सख्ती, DCP वेस्ट ने निरीक्षण किया:व्यापारियों ने बताई जाम की समस्या, अब शाम को कल्याणपुर-रावतपुर में फोर्स बढ़ेगी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को डीसीपी वेस्ट एम.एस. कासिम आबदी ने मय फोर्स कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास-3 पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की और संबंधित दरोगाओं को मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। अभिलेखों की जांच कर कार्यप्रणाली में लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी गई। धार्मिक स्थलों का निरीक्षण, ड्यूटी चेक चौकी निरीक्षण के बाद डीसीपी ने रावतपुर थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने रामलला मंदिर, नूरी मस्जिद और विलाल मस्जिद का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। उन्होंने ड्यूटी में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने का अल्टीमेटम दिया। डीसीपी ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। व्यापारियों ने बताई जाम की समस्या गश्त के दौरान डीसीपी ने स्थानीय व्यापारियों से भी मुलाकात की। व्यापारियों ने बताया कि शाम के समय रावतपुर रामलला रोड पर अत्यधिक भीड़ के कारण भीषण जाम लग जाता है, जिससे कारोबार प्रभावित होता है। इस पर डीसीपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि शाम के समय अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके। डीसीपी वेस्ट एम.एस. कासिम आबदी ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त और जनसंवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर ने रोजे के दौरान सेहतमंद रहने के टिप्स दिए:बोले- सहरी और इफ्तार में बरतें सावधानी, नहीं होगी कमजोरी
    Next Article
    नजरा खातून मौत मामले में आरोपी देवर गिरफ्तार:आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, सास-ससुर और देवरानी 3 दिन से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment