Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नजरा खातून मौत मामले में आरोपी देवर गिरफ्तार:आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, सास-ससुर और देवरानी 3 दिन से फरार

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में नगर कोतवाली पुलिस ने नजरा खातून आत्महत्या मामले में आरोपी देवर शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। शाहबाज पर 28 वर्षीय भाभी नजरा खातून को आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप है। इस मामले में नजरा खातून के पति शाहरुख को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी शाहबाज को कटहा घाट गजनी आरा मशीन के पास से गिरफ्तार किया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 24 जनवरी को हुई इस घटना के बाद से शाहबाज फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगी हुई थीं। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद नजरा खातून की सास, ससुर और देवरानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ये तीनों लगातार फरार चल रहे हैं। गोंडा नगर कोतवाली पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मृतका के पिता आफताब हुसैन की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने पहले पति समेत पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद, पुलिस अब आत्महत्या के लिए उकसाने के बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को 24 जनवरी को सुसाइड करने से ठीक पांच महीने पहले का एक वीडियो भी मिला है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजरा खातून अपने पति और उनके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और जांच में पाया कि आरोपी देवर भी उसे आत्महत्या के लिए परेशान कर रहा था। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले सख्ती, DCP वेस्ट ने निरीक्षण किया:व्यापारियों ने बताई जाम की समस्या, अब शाम को कल्याणपुर-रावतपुर में फोर्स बढ़ेगी
    Next Article
    शामली में होली-रमजान पर पुलिस अलर्ट:जिले को सेक्टर और जोन में बांटा गया, पीएसी और रंग रूट तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment