Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली विवाद में पुलिस पर मारपीट का आरोप:पीलीभीत में घर में घुसकर पिटाई का वीडियो आया सामने तीन घायल

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में होली के दिन बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आसाम चौकी पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी लोगों पर हाथ उठाते दिख रहे हैं। यह घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रूपपुर कृपा गांव की है। जानकारी के अनुसार, होली के त्योहार के दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। यह मामूली विवाद जल्द ही दो पक्षों के बीच बड़े झगड़े में बदल गया, जिससे गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद की सूचना मिलने पर आसाम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने स्थिति को शांत करने के बजाय आक्रामक रुख अपनाया। पुलिसकर्मियों पर जबरन घरों में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दरोगा कथित तौर पर गाली-गलौज करते और लोगों पर हाथ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस झड़प में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर गांव गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए जा रहे मारपीट और घर में घुसने के आरोपों को निराधार बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत:दोपहर में भी दो घंटे आएगा पानी, टैंकरों से होगी आपूर्ति पूरी
    Next Article
    शंकराचार्य का नार्को टेस्ट हो...जांच के लिए मैं भी तैयार:आशुतोष महाराज ने कहा- गोपनीय पत्नी को सामने लाया जाए, संपत्ति की जांच हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment