Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई कराने चरखारी पहुंचा दूल्हा:कहा- पिता और दादा का सपना हेलीकॉप्टर से ससुराल आए बहू

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा के ऐतिहासिक कस्बे चरखारी में एक अनोखी विदाई देखने को मिली, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराने हेलीकॉप्टर से पहुंचा। कस्बे के डाक बंगला मैदान में जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, उसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही नवविवाहित जोड़ा हेलीकॉप्टर से उतरा लोगों ने तालियों और फूलों की वर्षा करके दोनों का स्वागत किया। देखिए तस्वीरें… पूर्व प्रधान की बेटी की शाही विदाई यह खास नजारा पूर्व प्रधान दिनेश कुमार राजपूत की बेटी आकांक्षा की विदाई के मौके पर देखने को मिला। आकांक्षा का विवाह Auraiya निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी सत्येंद्र कुमार के पुत्र निर्वेश राजपूत के साथ हुआ है। पिता का सपना, बेटे ने किया पूरा दूल्हे के पिता सत्येंद्र कुमार की लंबे समय से इच्छा थी कि उनके घर आने वाली बहू का स्वागत किसी रानी की तरह हो और उसकी विदाई हेलीकॉप्टर से कराई जाए। परिवार की इसी पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए निर्वेश राजपूत स्वयं हेलीकॉप्टर लेकर चरखारी पहुंचे। जीवन का सबसे गौरवपूर्ण पल दूल्हे निर्वेश राजपूत ने बताया कि उनके पिता सतेंद्र राजपूत और स्वर्गीय बाबा दया किशन राजपूत की लंबे समय से इच्छा थी कि परिवार की बहू हेलीकॉप्टर से ससुराल आए। इसी सपने को साकार करने के लिए ऐसा किया गया। निर्वेश ने कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण पल है जो हमेशा याद रहेगा। वहीं, दुल्हन आकांक्षा के चेहरे पर विदाई के समय खुशी और उत्साह साफ नजर आ रहा था। अपनी विदाई को बेहद भावुक और अनोखा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें ऐसा परिवार मिला, जिसने उनकी विदाई को यादगार बना दिया। भीड़ ने मोबाइल में कैद किया नजारा जैसे ही दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर में सवार होकर आसमान की ओर उड़े, मैदान में मौजूद लोगों ने हाथ हिलाकर उन्हें विदा किया। लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। चरखारी जैसे कस्बे के लिए यह दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। यह शाही विदाई अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा मे भारतीय मजदूर बैंक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन:वीक में 5 दिन कार्य करने की मांग, DM को दिया ज्ञापन
    Next Article
    औरैया में हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, VIDEO:दूल्हे ने कहा- दादा का था सपना, बहू हेलीकॉप्टर से आए ससुराल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment