Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा मे भारतीय मजदूर बैंक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन:वीक में 5 दिन कार्य करने की मांग, DM को दिया ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश बैंक कर्मचारी 5 दिवसीय कार्य को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे है। आगरा में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के बेनर तले बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। और वन वीक में 5 दिन काम कराने की मांग की। इसके बाद जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अरुणेंद्र देव तिवारी-वर्तमान में बैंक कर्मचारियों पर बढ़ता कार्यभार, सप्ताहांत एवं अवकाश पर भी काम करने की बाध्यता, तथा परफॉर्मेंस लिंक्ड पे में असमान नीतियों के कारण कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की बहाली से कर्मचारियों के स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और कार्य दक्षता में सुधार होगा, साथ ही परफॉर्मेंस आधारित वेतन में समानता से न्याय सुनिश्चित होगा। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया है, ज्ञापन में बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को उठाया गया, जिसमें मुख्य रूप से साप्ताहिक 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की बहाली तथा परफॉर्मेंस लिंक्ड पे, में सभी कर्मचारियों के लिए समानता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लाखों कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही यह उचित मांग सरकार के स्तर पर गंभीरता से विचार की जाए। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) के राष्ट्रीय सचिव अरुणेंद्र,प्रभात गौतम,सुशांत,राहुल वर्मा, देवेश बाजपेई एवं अन्य बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में गर्भधारण-पूर्व पोषण सुधार परियोजना शुरू:डीएम की अध्यक्षता में 5 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ
    Next Article
    हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई कराने चरखारी पहुंचा दूल्हा:कहा- पिता और दादा का सपना हेलीकॉप्टर से ससुराल आए बहू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment