Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर बहुत साढ़े 3 बजे खुल जाएगा नागेश्वरनाथ मंदिर:2 जोन और 5 सेक्टर मैं अयोध्या को बांटकर हो रही तैयारी, ड्रोन से रहेगी नजर

    1 hour ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि 15 मार्च को है। इस दिन नागेश्वरनाथ मंदिर भोर 3 अजकर 30 मिनट पर जलाभिषेक के लिए खुल जाएगा। इस महापर्व के लिए मेला क्षेत्र को 2 जोन और 5 सेक्टर में बांटकर तैयारियां की जा रही हैं। अर्धसैनिक बलों को बाहर से बुलाया गया है। अयोध्या जिले के थानों से पुलिस की व्यवस्था की जा रही सीसीटीवी, ड्रोन से भीड़ की निगरानी होगी। एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी ने बताया कि सुविधा और सुरक्षा के साथ सेवा को केंद्र में रखते हुए हमारी तैयारियां की जा रही है।किसी भक्त को परेशानी न हो और वह श्रद्धापूर्वक पूजन करे।ऐसा प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाम को शिवबारात निकलेगी। इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। बताते चले कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अयोध्या में भक्ति और उल्लास गहराने लगा है। प्रमुख शिव मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम तेज कर दिया गया है। बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। बेलपत्र, धतूरा और शिव आराधना से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी तेज हो गई है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु रामलला, हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी तो लगाते ही हैं, प्राचीन पीठ नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ती है।परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नागेश्वर नाथ मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बरात रामपथ होते हुए क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगी जहां मंदिर समिति की ओर से बरातियों का अभिनंदन किया जाएगा। क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में भी भव्य झांकी सजेगी। यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा राम मंदिर परिसर स्थित कुबेरेश्वर महादेव, परकोटा स्थित शिव मंदिर सहित शहर के अन्य शिवालयों में भी विशेष अनुष्ठानों की तैयारियां चल रही हैं। सरयू स्नान नागेश्वरनाथ मंदिर में होगा भीड़ का सर्वाधिक दबाव महाशिवरात्रि पर अयोध्या में 3 की भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समितियां सक्रिय हो गई हैं। भीड़ का सर्वाधिक दबाव नागेश्वरनाथ मंदिर में होगा। यहां सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सरयूतट पर श्रद्धालुओं का दबाव होगा। भोर से ही भक्त सरयू में दर्शन कर स्नान आरंभ कर देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैलट की लैब में अब जांचें होंगी और भी सटीक:NABL सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू, क्वालिटी मैनेजर की हुई तैनाती
    Next Article
    मेरठ में पीएम मोदी रेपिड- मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे:मोहिउद्दीनपुर में जनसभा होगी, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment