Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, 250 सड़कें बंद:शिमला में लैंडस्लाइड, चंबा में फ्लैश फ्लड, घरों में घुसा पानी घुसा; 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    10 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात भारी बारिश हुई। चंबा के जोत में सबसे अधिक 137.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर के नैनादेवी में 118 मिमी और शिमला में 58.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। चंबा में बारिश के बाद सरोल मोहल्ले में फ्लैश फ्लड आ गया। आधी रात को लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। बारिश के साथ आए मलबे ने कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया। एक मकान की पूरी मंजिल मलबे में दब गई। सरोल मोहल्ले में करीब 10 वाहनों को भी नुकसान पहुंचा, जबकि कुछ गाड़ियां फ्लैश फ्लड में बह गईं। शिमला के सर्कुलर रोड पर भी कांग्रेस ऑफिस के बाहर पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इससे कुछ देर तक यातायात को रोकना पड़ा। इसके बाद सर्कुलर रोड पर डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। 9 जिलों में बारिश का अलर्ट मूसलाधार बारिश के कारण पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे समेत प्रदेश की 250 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में अधिकांश स्थानों पर दोपहर 12:30 बजे तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। शिमला में रात से हो रही भारी बारिश शिमला में भी बीती रात से लगातार भारी बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज सिरमौर और बिलासपुर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शिमला, मंडी और सोलन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर 30 और 31 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शाम 5:30 बजे तक 4 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज शाम 5:30 बजे तक मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा जताया है। विभाग ने इन जिलों के लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। IMD के अनुसार, 29 जुलाई को सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कांगड़ा और शिमला जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जुलाई को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और कुल्लू में यलो अलर्ट रहेगा। वहीं, 31 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिरमौर, सोलन, कुल्लू, मंडी और हमीरपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 2 अगस्त तक बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 2 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ जैसी स्थितियां बनने का खतरा बना रहेगा। आज से गिरेगा तापमान प्रदेश के अधिकांश शहरों में अभी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। हालांकि, आज से तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी। 30 जुलाई से बारिश बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में और अधिक कमी आने की संभावना है। मानसून सीजन में अब तक 9% कम बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 26 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 9 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य वर्षा 321.2 मिमी होती है, जबकि इस बार अब तक 291 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। ------------------------------ बारिश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें:- चंबा में फ्लैश-फ्लड से तबाही के PHOTOS:घरों-दुकानों में घुसा पानी व मलबा; पठानकोट-भरमौर NH समेत 100 सड़कें बंद, बाढ़ में बही गाड़ियां हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। सरोल मोहल्ले समेत आसपास के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज बारिश के कारण आया मलबा कई मकानों और दुकानों में घुस गया, जबकि 10 से अधिक वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब- युवतियों के प्राइवेट पार्ट पर टैटू के VIDEO वायरल:बठिंडा के आर्टिस्ट ने बनाए, बोला- कस्टमर्स की रजामंदी थी; निहंगों ने धमकाया
    Next Article
    हिमाचल में कार एक्सीडेंट, परिवार के 5 लोगों की मौत:मृतकों में पिता, बेटा-बहू, पोता और भतीजी शामिल; PGI से लौटते वक्त बनीखेत में हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment