Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब- युवतियों के प्राइवेट पार्ट पर टैटू के VIDEO वायरल:बठिंडा के आर्टिस्ट ने बनाए, बोला- कस्टमर्स की रजामंदी थी; निहंगों ने धमकाया

    10 hours ago

    1

    0

    बठिंडा में टैटू बनाते समय बनाए जा रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने वीडियो जारी कर टैटू आर्टिस्ट को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पोस्ट न करने की सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि शरीर के निजी अंगों पर टैटू बनाते हुए वीडियो सार्वजनिक करने से बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि निजी अंगों पर बनवाए गए टैटू कई बार शादी के बाद वैवाहिक जीवन में विवाद और परिवार टूटने की वजह बनते हैं। खालसा ने टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह को चेतावनी देते हुए कहा- वह इस तरह के वीडियो पोस्ट न करे और पहले जो पोस्ट किए गए हैं, उन वीडियो को हटा दे। हालांकि आर्टिस्ट पर कोई असर नहीं पड़ा और उसके इंस्टाग्राम 'K4u टैटूज' पर अभी भी ऐसे वीडियो पड़े हैं। इधर, विवादों में घिरे टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने कहा कि वह पिछले 6 साल से लाइसेंस के साथ प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहा है। टैटू ग्राहक की मांग पर बनाए जाते हैं और वीडियो भी उनकी सहमति से रिकॉर्ड व सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं, ताकि संभावित ग्राहकों तक उनके काम की जानकारी पहुंच सके। निहंग की टैटू आर्टिस्ट को चेतावनी, जानिए क्या कहा... टैटू आर्टिस्ट के अपने तर्क, जानिए क्या कहा... *********** ये खबर भी पढ़ें: निहंग ने पंजाबी मेकअप आर्टिस्ट को धमकाया: बोला- तेरे कारण लड़के गे बन रहे; मेड संधू ने कहा- मुझे परमात्मा ने ऐसा बनाया पंजाब के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधू सूदन उर्फ मेड संधू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो-वीडियो क्लिप है, जिसमें निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा और मेड संधू के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत सुनाई दे रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान के युवक ने आतंकी को दिया ओटीपी:पाकिस्तान में सिम एक्टिव होते ही ATS ने घर से पकड़ा, टेरेरिस्ट शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा
    Next Article
    हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, 250 सड़कें बंद:शिमला में लैंडस्लाइड, चंबा में फ्लैश फ्लड, घरों में घुसा पानी घुसा; 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment