Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमांचल प्रदेश बिलासपुर के श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे:महापौर ने किया स्वागत, शहर और संगम की विरासत से कराया अवगत

    3 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से तीर्थ यात्रा पर निकले दुर्गा पूजा समिति के श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। नगर आगमन पर महापौर गणेश केसरवानी ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया। बिलासपुर के ये तीर्थ यात्री अपनी धार्मिक यात्रा के क्रम में पहले अयोध्या और वाराणसी में दर्शन-पूजन करने के बाद प्रयागराज पहुंचे थे। यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया और शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना की। स्वागत समारोह के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पैतृक गांव बिलासपुर से आए तीर्थ यात्रियों का विशेष उल्लेख किया गया। इस अवसर पर नड्डा की धर्मपत्नी ने फोन के माध्यम से महापौर गणेश केसरवानी से बातचीत की और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज सदियों से देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर स्थित यह पावन भूमि भारत की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत और सम्मान करना शहरवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम प्रयागराज तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। शहर में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। दुर्गा पूजा समिति, बिलासपुर से आए श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में मिले सम्मान के लिए महापौर और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज की यह धार्मिक यात्रा उनके लिए महत्वपूर्ण रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में जुटे देश भर के वैज्ञानिक:चावल की नई किस्म से लेकर कैंसर के इलाज तक पर चर्चा, अनिद्रा दूर करने के तरीके भी बताए
    Next Article
    गोरखपुर में छुट्टी के दिन भी जमा होगा बिजली बिल:महीने के दूसरे शनिवार और रविवार को भी खुलेगा कैश काउंटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment