Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में छुट्टी के दिन भी जमा होगा बिजली बिल:महीने के दूसरे शनिवार और रविवार को भी खुलेगा कैश काउंटर

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में कल यानी महीने के दूसरे शनिवार और रविवार को भी बिजली विभाग के कैश काउंटर और कार्यालय खुले रहेंगे। राप्तीनगर विद्युत नगरिय वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले कैश काउंटरों पर इन दोनों दिनों में उपभोक्ता अपने बिजली बिल जमा कर सकेंगे और बिल से जुड़े अन्य जरूरी कार्य भी करवा सकेंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार मार्च वित्तीय साल का अंतिम महीना होता है। ऐसे में विभाग को तय राजस्व लक्ष्य पूरा करना होता है। इसी कारण अधिक से अधिक बिल जमा कराने और लंबित कार्य निपटाने के लिए अवकाश के दिन भी कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। बिल जारी करने और संशोधन का भी काम इन दोनों दिनों में केवल बिल जमा ही नहीं किए जाएंगे, बल्कि उपभोक्ताओं के बिजली बिल जारी करने, बिल में त्रुटि होने पर उसका संशोधन कराने और अन्य जरूरी विभागीय कार्य भी किए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्यालय में तैनात कर्मचारी सरकारी विभागों के लंबित बिजली बिल जारी करने का काम भी करेंगे। इसके साथ ही पांच किलोवाट या उससे अधिक भार वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल जारी करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, ताकि मार्च महीने में अधिक से अधिक राजस्व जमा हो सके। उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील बिजली विभाग ने शहर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 14 और 15 मार्च को अपने नजदीकी कैश काउंटर या कार्यालय पहुंचकर बिजली बिल जमा करें। समय पर बिल जमा करने से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क से बचाव होगा और विभाग का राजस्व लक्ष्य भी समय पर पूरा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमांचल प्रदेश बिलासपुर के श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे:महापौर ने किया स्वागत, शहर और संगम की विरासत से कराया अवगत
    Next Article
    क्रेडिट स्कोर और पर्सनल फाइनेंस की क्लास:CSJMU में BBA छात्रों ने सीखे वित्तीय गुरुमंत्र, एक्सपर्ट बोले- 'जिम्मेदार उधार' ही तरक्की की चाबी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment